फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   lose in rajya sabha election, INLD attacked on congress and BJP

राज्यसभा चुनाव में आनंद की हार से भड़की इनेलो, कांग्रेस-भाजपा पर बरसी

Mon, 13 Jun 2016 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Jun 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
lose in rajya sabha election, INLD attacked on congress and BJP
अभय चौटाला - फोटो : ‌file photo

राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव में अपने प्रत्याशी की हार के नाराज इनेलो ने रविवार को कांग्रेस और भाजपा दोनों के खिलाफ एक साथ मोर्चा खोल दिया। इनेलो नेता अभय चौटाला ने आरोप लगाया है कि राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान के समय भाजपा विधायक असीम गोयल ने पेन बदला था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इनेलो मामले को चुनाव आयोग से समक्ष ले जाएगा और सुभाष चंद्रा का चुनाव रद कर नए सिरे से चुनाव कराने की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि पेन बदलने वाले असीम गोयल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए। इसके साथ ही चौटाला ने यह भी कहा कि वे आरके आनंद से कहेंगे कि वे इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर करें।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अभय चौटाला ने कहा कि अगर इनेलो को ऐसे षड्यंत्र की जरा भी भनक होती तो हम आरके आनंद से नामांकन पत्र ही नहीं भरवाते। चौटाला ने कहा कि आरके आनंद को उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि इनेलो के पास 18 वोट हैं और बाकी वोटों का प्रबंध उन्हें खुद करना होगा। इसके बाद आनंद ने कई कांग्रेस विधायकों से बातचीत भी की, लेकिन कांग्रेस विधायकों ने उन्हें समर्थन तो दिया पर वोट नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम हुड्डा का सुभाष चंद्रा से पुराना नाता है। आरोप लगाया कि सुभाष चंद्रा के सनसिटी प्रोजेक्ट को हुड्डा से समय ही लाइसेंस दिया गया। प्रोजैक्ट में दोनों की हिस्सेदारी थी, इसीलिए गलत तरीके से लाइसेंस दिया गया। हुड्डा ने दोस्ती निभाने के लिए यह सारा षड्यंत्र रचा। उन्होंने कहा कि हुड्डा को पेन बदले जाने की पूरी जानकारी थी।

घटनाक्त्रस्म के मुख्य सूत्रधार कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल और भाजपा प्रत्याशी सुभाष चंद्रा भी हैं। रद हुए वोट रेणूका बिश्नोई, कुलदीप बिश्नोई, उदयभान, ललित नागर, जयवीर, जयतीर्थ, श्रीकृष्ण हुड्डा, करण सिंह दलाल, आनंद सिंह दांगी, रघुबीर सिंह कादियान, शकुंतला खटक व जयवीर मलिक के थे। सीरियल नंबर 104 पर डालकर आए भूपेंद्र सिंह हुड्डा का वोट खाली था, जिसके कराण यह रद हो गया। 

सुरजेवाला ने पहले ही भंग कर दी गोपनीयता : आरोप लगाया कि रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सुबह ही अपना वोट किरण चौधरी को दिखाकर उसकी गोपनीयता भंग कर दी थी, जिसके कारण उसका वोट भाजपा की शिकायत पर पहले ही कैंसिल हो गया था। अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा भाजपा ने सत्ता में रहते हुए यह घिनौनी साजिश रचकर प्रजातंत्र का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की हैरानी है कि मुख्यमंत्री खट्टर पहले से ही कह रहे थे कि भाजपा के दोनो प्रत्याशी जीतेंगे। सवाल किया कि क्या मुख्यमंत्री को पहले सपना आ गया था, क्योंकि विधायकों ने वोट करते समय टिक मार्क तो आरके आनंद के नाम से सामने किया था।


विजयवर्गीय पर भी आरोप अंबाला से भाजपा के विधायक असीम गोयल पर खुला आरोप लगाते हुए अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा विधायकों के वोट डालने तक असीम गोयल मतदान स्थल पर मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने अपना वोट 93 नंबर पर डाला। चौटाला का आरोप है कि 93 नंबर तक सभी वोट जोकि भाजपा विधायकों के हैं, मान्य करार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि असीम गोयल ने अपना वोट डालने के साथ ही पेन बदल दिया और उसके बाद 107 नंबर पर निर्दलीय जयप्रकाश द्वारा वोट डाले जाने तक बीच से सभी वोट अमान्य करार दिए गए हैं। अभय चौटाला ने अपने आरोप में तथ्य जोड़ते हुए कहा कि 108 नंबर पर कुलदीप, 109 नंबर पर गीता भुक्कल और 110 नंबर पर भाजपा के कैप्टन अभिमन्यु ने वोट डाला। कैप्टन चूंकि जेनेवा से सीधे वोट डालने पहुंचे थे, इसलिए देरी से विधानसभा आए। उन्होंने जोर देकर कहा कि असीम गोयल ही शक के दायरे में हैं, क्योंकि उसके वोट से पहले सभी वोट सही हैं। अभय चौटाला ने भाजपा के महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर भी आरोप लगाया कि वे पहले भी ऐसे खेल करते रहे हैं। उत्तराखंड में उन्होंने जो खेल खेला उसे ही हरियाणा में दोहराया है। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि 11 बजे तक भाजपा के सभी वोट डल गए, लेकिन 11 बजे के बाद सभी वोट कैंसल हो गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed