फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lord Jagannath feeling well, tour from tomorrow

फुहारों के बीच भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू

Sun, 29 Jun 2014 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 29 Jun 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath feeling well, tour from tomorrow

भगवान जगन्नाथ के रथ को भव्य तरीके से सजाया गया था। रिमझिम फुहारों के बीच भारी संख्या में भक्त जन मौजूद हैं। यात्रा का शुभारंभ पूर्व सांसद सत्यपाल जैन और डिप्टी मेयर देवेश मौदगलि ने किया।

विज्ञापन


यह यात्रा सेक्टर 31 के भगवान जगन्नाथ मंदिर से शुरू हो गया। शाम में जब भगवान मौसी के घर पहुंचेंगे तो चंडीगढ़ की सांसद की किरण और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन भी पहुंचेंगे।

विज्ञापन

बीमारी के बाद पहली बार आंखें खोली

Lord Jagannath feeling well, tour from tomorrow

इससे पहले भगवान जगन्नाथ शुक्रवार को पूर्ण स्वस्थ हो गए। उन्होंने बीमारी के बाद शुक्रवार को पहली बार आंखें खोली। मंदिर के पुजारी पंडित लक्ष्मी धर ने उपस्थित भक्तों को सूचना दी।

इसके बाद श्री जगन्नाथ मंदिर में घंटा घड़ियाल बजना शुरू हो गया। भगवान की भव्य आरती हुई। भगवान ने शुक्रवार दोपहर चावल का भोग ग्रहण किया। भगवान का नेत्र उत्सव हुआ। लक्ष्मीधर ने बताया कि इस अवसर पर मदिर में झंडा चढ़ाया गया।

उन्होंने बताया कि भगवान शनिवार को विश्राम करेंगे। इसके बाद रविवार को दोपहर बाद भक्तों को दर्शन देने के लिए अपने श्री मंदिर से निकलेंगे और शहर में भ्रमण करेंगे। भ्रमण के दौरान वे अपने मौसी के घर जाएंगे।

जड़ी बूटियों से इलाज के बाद भगवान ठीक

Lord Jagannath feeling well, tour from tomorrow

मंदिर को संचालित करनेवाली संस्था उत्कल सांस्कृतिक संघ के प्रचार मंत्री एसके नंदा ने बताया कि सात जुलाई को भगवान बहुडा यात्रा के बाद अपने श्री मंदिर में रत्न जड़ित सिंहासन पर विराजमान होंगे। इस दौरान 30 जून से छह जुलाई तक मंदिर में भजन संध्या का आयोजन प्रतिदिन होता रहेगा।

देव स्नान पूर्णिमा के दिन 108 घड़ों के पानी से उन्हें स्नान कराया गया था। इस दौरान भगवान बीमार हो गए थे। उनका पुजारी ने जड़ी बूटियों से इलाज किया। इस दौरान मंदिर के पट बंद रहे। एसके नंदा ने बताया कि यह पुरानी प्रथा चली आ रही है। रथयात्रा के दिन सुबह से ही हवन और पूजा शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed