फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Looted with businessman's wife on Gun Point in Murthal of Haryana

ढाबे पर खाने का ऑर्डर देने लगा व्यापारी, गन प्वाइंट पर पत्नी से फॉरच्यूनर और कैश ले उड़े

Wed, 26 Jun 2019 11:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरथल (सोनीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरथल (सोनीपत) Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Jun 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
Looted with businessman's wife on Gun Point in Murthal of Haryana
सीसीटीवी में कैद वारदात - फोटो : अमर उजाला

जीटी रोड पर मुरथल के पास स्थित पहलवान ढाबे की पार्किंग में खड़ी फॉरच्यूनर गाड़ी में बैठी दिल्ली के व्यापारी की पत्नी को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाश गाड़ी, 2.75 लाख रुपये, मोबाइल और एटीएम कार्ड लूट ले गए। व्यापारी गाड़ी को स्टार्ट छोड़कर अंदर खाने का आर्डर देने गया था।

विज्ञापन


इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों में दो गाड़ी में सवार हुए और महिला को पिस्तौल दिखाकर बाहर निकाल दिया। जिसके बाद वह गाड़ी लेकर पानीपत की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है। लूट की पूरी वारदात ढाबे के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। 
विज्ञापन


नई दिल्ली के लाडोसराय के रहने वाले दिनेश सिंह ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में व्यापार करते हैं। वह सोमवार रात को नई दिल्ली से पत्नी नवीता के साथ फॉरच्यूनर गाड़ी में सवार होकर जम्मू के लिए चला था। देर रात वह मुरथल स्थित पहलवान ढाबे पर पहुंचे। खाना खाने के लिए गाड़ी को ढाबे के सामने हाईवे किनारे पार्किंग में खड़ा कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Looted with businessman's wife on Gun Point in Murthal of Haryana
सीसीटीवी में कैद वारदात - फोटो : अमर उजाला

वह गाड़ी को स्टार्ट छोड़कर अंदर आर्डर करने चला गया। उसकी पत्नी नवीता गाड़ी में ही थी। इसी बीच अचानक एक युवक चालक सीट पर आकर बैठ गया। उसने उसकी पत्नी को पिस्तौल दिखाकर डरा दिया। जिससे वह डरकर गाड़ी से उतर गईं। उसके नीचे उतरते ही दूसरी तरफ गाड़ी से बाहर खड़ा युवक गाड़ी में सवार हो गया। 

वह उसकी गाड़ी को लेकर पानीपत की तरफ भाग गए। दिनेश सिंह ने बताया कि गाड़ी में 2.75 लाख की नकदी, आईफोन-7, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड, पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, बजाज फाइनेंस कार्ड, उसकी पत्नी नवीता का डेबिट कार्ड और कागजात रखे हुए थे। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।  

 महज दो मिनट 27 सेकेंड में की वारदात
लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें दिख रहा है कि पहलवान ढाबे पर स्टार्ट खड़ी फॉरच्यूनर गाड़ी को देखकर बाइक सवार तीन बदमाश ढाबे की पार्किंग में आते हैं। वह कुछ दूर जाकर बाइक को रोक लेते हैं। एक युवक बाइक पर सवार रहता है। दो अन्य उतरकर उसके पास खड़े हो जाते हैं। इस दौरान वाहनों का आवागमन बना रहता है। 

एक मिनट 12 सेकेंड खड़े रहने के बाद बदमाश गाड़ी की तरफ जाते हैं। इसी बीच एक कार सवार पार्किंग से बाहर जाने लगता है। जिस पर वह फिर से खड़े हो जाते हैं। उनका तीसरा साथी बाइक लेकर आगे आ जाता है। 

ढाबे पर पहुंचने के एक मिनट 58 सेकेंड बाद वह गाड़ी की तरफ जाकर दोनों तरफ खड़े हो जाते हैं। इसी बीच एक बदमाश गाड़ी की खिड़की खोलकर अंदर जाता है। उसके तुरंत बाद महिला गाड़ी से बाहर आ जाती है। वह ढाबे की तरफ भागने लगती है और दूसरा बदमाश गाड़ी में सवार हो जाता है। उसके बाद वह तुरंत गाड़ी लेकर भाग जाते हैं। 

ढाबे की पार्किंग में खड़ी गाड़ी को बाइक सवार बदमाश हथियार के बल पर लूटकर फरार हो गए। शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। जल्द बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -सुमित सिंह, थाना प्रभारी मुरथल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed