फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Looted Rs 11.14 lakh, threw chilli in the eyes of the collection agent in the basement of Elante Mall, three arrested

Chandigarh News: एलांते मॉल के बेसमेंट में कलेक्शन एजेंट की आंखों में मिर्च झोंक 11.14 लाख रुपये लूटे, तीन गिरफ्तार

Wed, 13 Mar 2024 03:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Looted Rs 11.14 lakh, threw chilli in the eyes of the collection agent in the basement of Elante Mall, three arrested
चंडीगढ़। एलांते मॉल के बेसमेंट में कैश कलेक्शन एजेंट की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर दो युवक 11.14 लाख रुपये लूटकर भाग निकले। मामला सोमवार का है। वारदात मॉल के बेसमेंट में लिफ्ट के अंदर उस वक्त हुई जब एजेंट मॉल के अलग-अलग शोरूमों से पैसे एकत्र कर जा रहा था। लूट की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते एक युवती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मोहाली निवासी रूपिंद्र, कजहेड़ी निवासी राहुल और सेक्टर-36 निवासी जसलीन के रूप में हुई। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने 5 लाख 33 हजार 200 रुपये कैश, एजेंट का पर्स और वारदात में शामिल गाड़ी बरामद कर ली है। जांच में पता चला कि लूट की इस वारदात की मास्टरमाइंड जसलीन है। कुछ समय पहले तक वह मॉल के ही एक शोरूम में नौकरी करती थी। उसे जानकारी थी कि कंपनी का कैश एक साथ बैंक में जमा कराने के लिए ले जाया जाता है। ऐसे में उसने रूपिंद्र और राहुल के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मनीमाजरा निवासी सुखबीर सिंह ने बताया कि वह मोहाली स्थित एक कंपनी के लिए कैश कलेक्शन का काम करते हैं। सोमवार को वह कैश कलेक्शन के लिए अपनी टीम के साथ एलांते माल गए थे। वहां अलग-अलग आउटलेट से कैश एकत्र करने के बाद वह लिफ्ट से बेसमेंट में जा रहे थे। बेसमेंट की पार्किंग में उनकी गाड़ी खड़ी थी।
विज्ञापन

बेसमेंट में पहुंचे तो लिफ्ट में उनके साथ मौजूद एक युवक ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। वहीं, लिफ्ट के बाहर खड़े दूसरे युवक ने उनके हाथ से रुपयों से भरा पिट्ठू बैग छीन लिया। उसमें दो बैग थे। एक बैग में 5 लाख 80 हजार 200 रुपये और दूसरे बैग में 5 लाख 34 हजार 200 रुपये रखे थे। पिट्ठू बैग छीनने के बाद दोनों युवक वहां से भागकर एक गाड़ी में बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर आद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस के एसएचओ जसपाल सिंह भुल्लर के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि लुटेरों की गाड़ी में एक युवती भी मौजूद थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 5 लाख 33 हजार 200 रुपये, एक पर्स और वारदात में शामिल गाड़ी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed