Rohtak News: आईडीसी एरिया में श्रमिक नहीं सुरक्षित, मध्य प्रदेश के मजदूर से दिनदहाड़े 5000 रुपये की लूट
शहर में झपटमारी व लूट की लगातार वारदात हो रही हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार जनता कॉलोनी में एक महिला शिक्षिका का बैग छीनकर ले गए थे। जबकि शनिवार को दिनदहाड़े गोहाना अड्डे पर मेडिकल स्टोर संचालक को चाकू मारकर 10 हजार की नकदी व मोबाइल लूट लिया था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में हिसार रोड स्थित आईडीसी एरिया में श्रमिक सुरक्षित नहीं हैं। दिनदहाड़े बाइक सवार तीन युवकों ने कंपनी से बाजार जा रहे मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गांव महलेरा निवासी दीपक की पिटाई की और 5000 रुपये छीन लिए। इस संबंध में सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में दीपक ने बताया कि वह करीब एक साल से आईडीसी स्थित नट बोल्ट कंपनी में काम करता है।
शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कंपनी से बाजार सामान लेने जा रहा था। जब वह हिसार रोड की तरफ आगे बढ़ा तो बाइक पर तीन युवक आए और उससे कंपनी का नाम पूछने लगे। तभी दो युवक बाइक से नीचे उतरे। एक ने उसे जमीन पर गिरा दिया, जबकि दूसरे ने जबरन पर्स निकाल लिया। पर्स में पांच हजार की नकदी व कागजात थे। इसके बाद धमकी देकर मौके से फरार हो गए। उसने कंपनी में जाकर साथी कर्मचारियों को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची लेकिन बाइक सवार युवकों का सुराग नहीं लग सका।
लगातार हो रही शहर में वारदात
शहर में झपटमारी व लूट की लगातार वारदात हो रही हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार जनता कॉलोनी में एक महिला शिक्षिका का बैग छीनकर ले गए थे। जबकि शनिवार को दिनदहाड़े गोहाना अड्डे पर मेडिकल स्टोर संचालक को चाकू मारकर 10 हजार की नकदी व मोबाइल लूट लिया था। अब आईडीसी एरिया में श्रमिक से 5000 रुपये छीन लिए हैं।