फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lookout notice issued against three followers of Dera Sacha Sauda in sacrilege case

फरीदकोट: बेअदबी की घटनाओं में वांछित डेरा सच्चा सौदा के तीन अनुयायियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

Sun, 24 Oct 2021 10:55 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 24 Oct 2021 10:55 AM IST
सार

फरीदकोट पुलिस ने बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़ी तीन घटनाओं के वांछित डेरा सच्चा सौदा के तीन अनुयायियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। तीनों आरोपी डेरा सच्चा सौदा की नेशनल कमेटी के सदस्य हैं। इन घटनाओं में भगोड़ा घोषित हैं।

विज्ञापन
Lookout notice issued against three followers of Dera Sacha Sauda in sacrilege case
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

फरीदकोट पुलिस ने साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़ी तीन घटनाओं में वांछित डेरा सच्चा सौदा सिरसा की नेशनल कमेटी के सदस्य संदीप बरेटा, प्रदीप कलेर व हर्ष धूरी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


इन घटनाओं की पड़ताल कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी ने डेरा कमेटी के इन तीनों सदस्यों को नामजद किया है और आरोपियों का सुराग नहीं मिलने पर अदालत ने तीनों घटनाओं में भगोड़ा घोषित किया है। 
विज्ञापन


साल 2015 में बरगाड़ी बेअदबी मामले में तीन घटनाएं सामने आईं थीं। सबसे पहले एक जून 2015 को गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप चोरी किया गया था और बाद में 24 सितंबर 2015 को इसी गुरुद्वारा साहिब के बाहर विवादित पोस्टर लगाकर बेअदबी करने की चेतावनी दी गई। कुछ दिन बाद ही 12 अक्तूबर 2015 को बरगाड़ी में पावन स्वरूप की बेअदबी की वारदात को अंजाम दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तीनों घटनाओं की पहले सीबीआई जांच कर रही थी। सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश पर यह जांच पंजाब पुलिस की एसआईटी को सौंप दी गई।


तीनों घटनाओं में डेरा सच्चा सौदा सिरसा के अनुयायियों को चार्जशीट किया जा चुका है और पावन स्वरूप चोरी के मामले में भी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम नामजद है और डेरे की नेशनल कमेटी के तीनों सदस्य ना सिर्फ बरगाड़ी केस की तीनों घटनाओं में चार्जशीट हैं बल्कि यह तीनों आरोपी मोगा के गांव मल्लके व बठिंडा जिले के गांव गुरूसर की बेअदबी की घटनाओं में भी भगोड़ा हैं। यह घटनाएं भी अक्तूबर 2015 में सामने आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed