फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election, Punjab, Congress, Election Campaign

यहां कांग्रेस को प्रचार के लिए दिग्गजों का इंतजार

Thu, 10 Apr 2014 01:56 PM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 10 Apr 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
Loksabha Election, Punjab, Congress, Election Campaign
कांग्रेस को अपने चुनावी प्रचार में तेजी जाने के लिए दिग्गजों का इंतजार है। कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए दिक्कत यह है कि दिग्गज खुद मैदान में हैं, इसीलिए प्रत्याशी अपने बलबूते पर ही चुनाव प्रचार व मीटिंग कर रहे हैं जबकि दूसरी तरफ शिअद प्रत्याशी के चुनाव प्रचार का चरण दूसरे दौर में प्रवेश कर गया है।
विज्ञापन


दस अप्रैल को सीएम प्रकाश सिंह बादल जालंधर में फिर से शिअद प्रत्याशी पवन कुमार टीनू की रैली को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं।

शिअद प्रत्याशी टीनू के लिए यह काफी सकारात्मक बात है कि उनके समर्थन में सीएम प्रकाश सिंह बादल जालंधर में रैली कर चुके हैं। उन्होंने ही टीनू के प्रचार की शुरुआत मकसूदां मंडी में रैली कर की थी। जबकि डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल शहरी वर्ग को प्रभावित करने के लिए चिकित्सकों के गुट के अलावा उद्यमियों से बैठक तो कर चुके हैं साथ ही में तीन विधानसभा हलके जालंधर कैंट, नकोदर व करतारपुर में रैली कर पूरा दिन दे चुके हैं।
विज्ञापन


शिअद प्रमुख सुखबीर बादल का जालंधर का दौरा फिर से 16 अप्रैल को प्रस्तावित है। इसके लिए शिअद पूरी योजना व रणनीति बना रहा है कि डिप्टी सीएम को किन इलाकों का दौरा करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस में माहौल अभी ठंडा है। कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी संतोख सिंह अभी खुद ही दौड़धूप कर नेताओं से संपर्क साध रहे हैं और मीटिंग करवा रहे हैं। कांग्रेस के लिए दिक्कत यह है कि उनके स्टार प्रचारक कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद अमृतसर में फंस गए हैं और उनकी पत्नी पटियाला में चुनाव लड़ रही हैं।

कैप्टन अमृतसर व पटियाला के चक्कर में हैं तो पीपीसीसी प्रधान प्रताप बाजवा गुरदासपुर में अपनी सीट को जीतने के लिए मैदान में दिन रात एक किए हुए हैं। वहीं कांग्रेस की अन्य दिग्गज अंबिका सोनी आनंदपुर साहब से बाहर नहीं निकल पा रही हैं।


पता चला है कि कांग्रेस के नेता हाईकमान से संपर्क साध रहे हैं कि उनको स्टार प्रचारक के अलावा शीर्ष नेता दिए जाएं ताकि वे अपने पक्ष में रैलियां कर माहौल बना सकें। कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी संतोख सिंह अभी विधानसभा चुनावों में खड़े हो चुके उम्मीदवारों को मनाकर अपने साथ चला ही पाए हैं लेकिन माहौल को पूरी तरह से गर्म नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed