{"_id":"17145903921abe4ffae6e922aa25414a","slug":"loksabha-election-harimohan-dhawann-agree-with-party-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर मान ही गए रूठे धवन, बोले- पार्टी मेरी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर मान ही गए रूठे धवन, बोले- पार्टी मेरी मां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Mar 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों के नाटकीय घटनाक्रम का पटाक्षेप हो गया। किरण खेर को चंडीगढ़ से भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज धवन आखिर मान ही गए।
विज्ञापन
अपने समर्थकों की बुलाई मीटिंग में उन्होंने घोषणा की कि पार्टी उनकी मां है और वो भाजपा में ही बने रहेंगे। इसके साथ ही उनके पार्टी से अलग राह बनाने और चुनाव लड़ने की अफवाहों पर विराम लग गया।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों का कहना है कि बीती रात उनके पास भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का फोन आया था। इसके बाद से ही पूर्व मंत्री के तेवर ढीले पड़ गए।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि वीरवार को भाजपा प्रत्याशी किरण खेर खुद उन्हें मनाने उनके घर गईं थी। इसके बावजूद वो नहीं माने थे।
उन्होंने कहा था कि शुक्रवार को उनके समर्थकों के साथ्ा होने वाली मीटिंग के बाद ही वो किसी प्रकार का फैसला लेंगे।