फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election, CM Manohar Lal Khattar Promises for Mission 2019

बीजेपी का मिशन 2019: सीएम खट्टर बोले- हरियाणा में भी लागू करेंगे एनआरसी, 10 बड़े वादे

Sun, 16 Sep 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sun, 16 Sep 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
Loksabha Election, CM Manohar Lal Khattar Promises for Mission 2019
हरियाणा सीएम खट्टर
लोकसभा चुनाव 2019 के तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा प्रदेश की जनता से एक बार फिर कई बड़े वादे किए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि आसाम की तर्ज पर हरियाणा में भी एनआरसी (नेशनल रजिस्ट्रेशन कार्ड) लागू किया जाएगा। इसके लिए जल्द कानून लाया जाएगा। वे शुक्रवार को भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


पार्टी के सूत्रों ने बताया कि सीएम ने कहा कि बिजली के बिल कम करके सरकार ने मास्टर स्ट्रोक लगाया है। विपक्षी भी पूछ रहे हैं कि आप पहले तो कहते थे कि बिजली नियामक बोर्ड बिलों के रेट तय करता है। अब सरकार ने कैसे कदम उठा लिया। मैं जवाब देता हूं कि जब बोर्ड कुछ नहीं कर रहा तो सरकार को तो कदम उठाना ही था।
विज्ञापन


कहा कि अब प्रदेश के अंदर 2 लाख रुपये बीपीएल कार्ड बनाए जाएंगे, ताकि पंक्ति के आखिर में खड़े व्यक्ति को भी समाज की धारा से जोड़ा जा सके। प्रदेश के अंदर भाजपा 900 पद यात्राएं करेंगी। इसमें हर विधानसभा क्षेत्र में 150 किलोमीटर लंबी यात्राएं होंगी। हलके में 15 ग्रुप होंगे, जिनमें प्रत्येक ग्रुप में 10 कार्यकर्ता होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत के लिए पार्टी तैयार है। इसके लिए देश की आम जनता को अहसास कराना होगा कि मोदी सरकार से बदलाव महसूस हुआ। इसके लिए तीन स्तर पर डाटा तैयार होगा। पहले स्तर पार्टी के एक करोड़ सक्रिय पदाधिकारी, दूसरे स्तर पर 11 करोड़ आम कार्यकर्ता व तीसरे स्तर पर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का डाटा तैयार किया जाएगा।

रामलाल बोले- टॉप 5 में प्रदेश संगठन

Loksabha Election, CM Manohar Lal Khattar Promises for Mission 2019
हरियाणा सीएम खट्टर - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने कहा कि देश में 15 राज्यों में भाजपा की सरकार है। हरियाणा उन टॉप पांच राज्यों में है, जहां पार्टी और सरकार के बीच बेहतर तालमेल है। वहीं, प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि मंत्रियों को कार्यकर्ताओं की सुनने की आदत भी डालनी होगी, क्योंकि आम कार्यकर्ता बिना किसी वेतन के पार्टी के लिए काम करता है।

कार्यकर्ताओं से कहा, लिख दीजिए सुझाव व आपत्ति
प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग में कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला। क्योंकि मीटिंग 10 बजे की जगह 11 बजे शुरू हुई। सांसद रत्नलाल कटारिया ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा, जिसका दूसरे मंत्रियों ने अनुमोदन किया। सभी मंत्रियों ने अपने विभागों की नीतियां बताईं। कैसे पब्लिक को जोड़ा जाएगा। ऐसे में मीटिंग लंबी खिंच गई। तय हुआ कि जो कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपनी बात रखना चाहता हैं, वह लिखित में प्रदेश या संगठन प्रभारी को दे सकता है।

मंत्री से मिलने की जिद्द कर रहे पूर्व पुलिसकर्मी का गेट पर हंगामा
एक साल पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन पर स्वामी गोपालदास व उनके समर्थकों ने गेट पर हंगामा खड़ा कर दिया था। शुक्रवार को प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर से मिलने की जिद्द करने लगा। मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे समझाया, लेकिन वह नहीं माना। यहां तक बाहर आए एक भाजपा कार्यकर्ता की गाड़ी तक रोक ली। मामले की सूचना अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी गई। इसके साथ ही कलानौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने किसी तरह समझा बुझाकर उसे बैठाया। इसके बाद अर्बन एस्टेट थाना पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed