फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election 2014, Punjab, Politics, Madira Bedi

मुझे राजनीति नहीं, 'शांति' पसंद: मंदिरा बेदी

Fri, 11 Apr 2014 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 11 Apr 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2014, Punjab, Politics, Madira Bedi
राजनीति मुझे बिलकुल पसंद नहीं है। राजनीति में आने का कभी कोई इरादा नहीं हुआ है और न ही राजनीति में आना चाहती हूं। यह कहना है बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदा का।
विज्ञापन


मंदिरा बेदी वीरवार को होटल पार्क प्लाजा में तारा ज्वैलर्स की नई डिजाइनिंग ज्वैलरी की लांचिंग के लिए आई थीं। इस दौरान उनके साथ कंपनी के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ विक्रम रायजादा भी मौजूद थे।
विज्ञापन


मंदिरा बेदी ने कहा कि वह करीब बीस वर्ष से फिल्मी दुनिया में काम कर रही हैं। शांति सीरियल में निभाया गया किरदार उनकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा रहेगा।

वह जल्द ही टीवी पर प्रसारित होने वाले कामेडी शो में जज की भूमिका में नजर आएगी। तारा ज्वैलर्स शुक्रवार से फिरोजगांधी मार्केट स्थित तारा स्टोर में आभूषण कलेक्शन पेश करने के साथ-साथ मंदिरा बेदी की ओर से सुंदर साड़ियों का कलेक्शन भी पेश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रांडेड आभूषण क्षेत्र में तारा ज्वैलर्स की जानकारी एवं गहनों की बिक्री में व्यापक अनुभव मंदिरा बेदी के साड़ी कलेक्शन को बेहद खूबसूरती प्रदान करता है। स्टोर में आने वाले ग्राहकों को निजी तौर पर मंदिरा बेदी से मिलने का अवसर भी प्राप्त होगा। मंदिरा अपनी डिजाइनर साड़ियों के लिए पहले से सीधा रास्ता तैयार कर रही है।

मंदिरा की ओर से डिजाइन की गई प्रत्येक साड़ी उनके द्वारा पहने जाने वाली साड़ियों की तरह ही है। उनकी साड़ियां नेट, सेटिन, जार्जेट, सिल्क और शिफान में पेश की गई हैं। यह पारंपरिक होने के साथ ही अनोखी और सुंदर हैं। मंदिरा बेदी ने कहा कि साड़ियों से उनका जुड़ाव काफी नजदीकी रहा है।

परिधानों, रंगों और फेब्रिक की समझ और पहचान हैं। ये हमारे रुप में निखार लाते हैं। उनके लिए यह सिर्फ भारी कशीदाकारी अथवा चमकीलापन नहीं है। तारा ज्वैलर्स के आभूषण उनकी डिजाइनरों के साथ उचित मेल खाते हैं।


इस दौरान तारा ज्वैलर्स के विक्रम रायजादा ने कहा कि साड़ियों को उनसे मेल खाते आभूषणों के साथ पहनने से उनकी सुंदरता एवं आकर्षण में चार चांद लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed