फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   loksabha elcetion, bjp candidate suspense

भाजपा में अफरा तफरी, कौन होगा प्रत्याशी?

Mon, 03 Mar 2014 11:51 AM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 03 Mar 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
loksabha elcetion, bjp candidate suspense

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश में रविवार के दिन अफरा तफरी भरा रहा। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार सविता भट्टी को बनाए जाने के बाद भाजपा में जैसे ही खबर फैली के महिला उम्मीदवार के साथ प्रसिद्ध अभिनेत्री किरण खेर को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा केंद्रीय नेतृत्व में चल रही है तो भाजपा प्रदेश नेतृत्व और आरएसएस सक्रिय हो गया। चंडीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं में बेचैनी बढ़ गई।

विज्ञापन


चंडीगढ़ से दिल्ली तक फोन की घंटी बजने लगी। केंद्र के वरिष्ठ नेता दिल्ली से बाहर लखनऊ रैली में थे। प्रदेश प्रभारी से लेकर संगठन मंत्री तक केंद्रीय नेतृत्व से संपर्क बनाए।
विज्ञापन


आरएसएस के सूत्रों के अनुसार शाम तक पता चला कि सभी अफवाह थे। आरएसएस सूत्र के अनुसार उन्होंने जो अपनी पसंद बताई है उसमें बदलाव नहीं हो रहे हैं। जल्द ही चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा के उममीदवार तय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ से भाजपा के तीन नेता टिकट के चाहवान हैं। इसमें प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन टिकट के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।


पार्टी के कार्यकर्ताओं में बेचैनी और उत्सुकता दोनों ही पूरा दिन बढ़ता रहा। हालांकि इस हलचल से पार्टी कार्यकर्ताओं में खलबली मची हुई है। उधर कांग्रेस पार्टी में भी इस संबंध में जोर की चर्चा रही। आरएसएस को भी आशंका हो गई है कि उनकी पसंद को केंद्रीय नेतृत्व कहीं झटका न दे दे।

उधर, अभिनेत्री किरण खेर का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व ने उनसे बात नहीं की है। अभी वे चंडीगढ़ से चुनाव नहीं लड़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed