फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   loksabha candidate chandigarh

जानिए, यहां से कांग्रेस का कौन सा प्रत्याशी तय

Mon, 03 Mar 2014 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 03 Mar 2014 04:12 PM IST
विज्ञापन
loksabha candidate chandigarh

मौजूदा सांसद और पूर्व केंद्रीय रेल और संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल का नाम चंडीगढ़ से कांग्रेस के लोकसभा के उम्मीदावर के तौर पर लगभग तय हो गया है।

विज्ञापन


रविवार को नई दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पवन कुमार बंसल का नाम क्लीयर कर उसे हाईकमान के पास भेज दिया गया।

कांग्रेस के प्रवक्ता और सांसद पीसी चाको को दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। चाको की अध्यक्षता में हुई बैठक में बंसल के नाम को क्लीयर कर दिया गया।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि अब बंसल के नाम की घोषणा मात्र औपचारिकता ही रह गई है। इस सप्ताह के अंत तक कांग्रेस आधिकारिक तौर पर बंसल के नाम की घोषणा कर देगी। ऐसे में बंसल चंडीगढ़ से सातवीं बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पहली बार उन्होंने 1991 में चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार चंडीगढ़ से बंसल के अलावा कांग्रेस के पांच और उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी जताई थी। इनमें कांग्रेस के
जिला अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने बाद में बंसल के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया था।

इनके अलावा चंडीगढ़ के पूर्व डिप्टी मेयर भूपेंद्र सिंह बडहेड़ी, पूर्व पार्षद चंद्रमुखी शर्मा, चमन लाल शर्मा और केवल राम ने भी चंडीगढ़ से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की दिलचस्पी दिखाई थी। हालाकि बाद में चंडीगढ़ कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बंसल के नाम पर ही सहमति बनी थी। कमेटी ने बंसल के नाम की सिफारिश के साथ स्क्रीनिंग कमेटी के पास बाकी के पांच उम्मीदवारों के नाम भी भेजे थे।


बंसल चार बार चंडीगढ़ के सांसद रह चुके हैं। वह 1999 से लगातार चंडीगढ़ के सांसद हैं। 1999 में चुनाव जीतने के बाद उन्होंने 2004 और 2009 में भी चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव जीता था।

इससे पहले वह 1991 में भी चुनाव जीते थे। हालाकि 1996 और 1998 में वह चुनाव हार गए थे। इससे पहले बंसल 1984 से 1990 तक राज्य सभा के सदस्य भी रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed