फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha 2019, Haryana government has prepared a special plan for elections

विरोधियों के ‘वार’ की ‘काट’ को तैयार हरियाणा सरकार, ऐसे करेगी चुनावों में घेरेबंदी

Thu, 07 Feb 2019 07:08 PM IST
ajay kumar मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Feb 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
Loksabha 2019, Haryana government has prepared a special plan for elections
सीएम मनोहर लाल

आगामी चुनाव में विरोधियों के सियासी ‘वार’ की ‘काट’ हरियाणा सरकार की म्यान में मौजूद है। अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के हमलों का जवाब देते हुए उनकी घेराबंदी कैसे करनी है, इसके लिए टीम मनोहर पूरी तरह से तैयार है। नगर निगम और जींद उपचुनाव में जीत के बाद उत्साह से लबरेज प्रदेश सरकार अब विरोधियों की काट उनकी ‘करनी’ से ही करेगी।

विज्ञापन


हरियाणा सरकार अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल से खुश है। बीते दिनों पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी हरियाणा में सरकार की कार्यप्रणाली पर संतोष जाहिर करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार होने के निर्देश दे चुके हैं। चूंकि लोकसभा चुनाव के कुछ माह बाद ही हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। 
विज्ञापन


इसलिए प्रदेश सरकार चाहती है कि विधानसभा चुनाव में सत्ता वापसी के लिए जीत का मजबूत आधार इन्हीं लोकसभा चुनाव में ही तैयार कर लिया जाए। लिहाजा सरकार अपनी उपलब्धियों के प्रचार कार्यक्रम के साथ-साथ उन जवाबों को भी तैयार कर रही है, जिनसे विपक्ष की बोलती बंद की जाए। सीएम मनोहर लाल ने अमर उजाला संवाद में यह इशारा कर दिया कि सरकार अपनी उपलब्धियों के साथ-साथ पूर्व सरकारों की करनी से भी जनता को अवगत करवाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सरकार का काम किसी को सजा देना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। इस काम के लिए स्वतंत्र एजेंसियां हैं। हमारा काम तो इन एजेंसियों को उनकी जरूरत के हिसाब से मांगने पर तथ्य उपलब्ध करवाना है। 

Loksabha 2019, Haryana government has prepared a special plan for elections
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल

सीएम के अनुसार हमारी सरकार ने सन 1990 से चली आ रही व्यवस्था को बदलते हुए यह तय कर दिया है कि सीएलयू के केस अब सीएमओ में नहीं, बल्कि  जिला उपायुक्तों की संस्तुति के बाद टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के निदेशक स्तर पर ही निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ निपटाए जाते हैं। इनमें गड़बड़ी हुई तो डीसी व निदेशक ही इसका जिम्मेवार होंगे। सरकार का ये कदम भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट हैं और विरोधियों के पास इसका जवाब नहीं।

कार्यकर्ता जानते हैं, सरकार सिर्फ उनकी नहीं जनता की है
आगामी चुनाव के लिए सीएम ने एक बार फिर से अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया है। भाजपा की सरकार में पार्टी कार्यकर्ताओं के ही काम आसानी से नहीं होते, उनकी ये शिकायत अकसर रहती है? इस सवाल पर सीएम मनोहर लाल ने कहा भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ये जानते हैं कि सरकार सिर्फ उनकी नहीं प्रदेश की जनता की भी है। 

इसलिए जमीन से जुड़ा भाजपा का कार्यकर्ता अपना कर्त्तव्य समझता है। उचित काम नियमानुसार सभी के होते हैं। हमारे ऐसे 75 फीसदी कार्यकर्ता हैं, जो परदे के पीछे रहकर पार्टी के लिए काम करते हैं और 25 फीसदी कार्यकर्ता ही सामने रह कर काम करते हैं और ये सभी पार्टी की असली ताकत है।

हरियाणा के पांचों नगर निगमों में बंपर जीत और जींद उपचुनाव में विपक्ष की हार को सीएम मनोहर लाल सरकार के विजन की जीत मानते हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश में अब तक क्षेत्रवाद, जातिवाद, दक्षिण -उत्तर हरियाणा व धर्म आधारित राजनीति होती रही। सत्ता में आने के बाद भाजपा ने प्रदेश में जाट-गैर जाट राजनीति का चक्रव्यूह तोड़ा है। 

Loksabha 2019, Haryana government has prepared a special plan for elections
अमर उजाला संवाद

सरकार ने हर वर्ग के काम बिना किसी भेदभाव के किए। इसलिए निगम चुनावों व जींद उपचुनाव में हर जाति व वर्ग ने पार्टी प्रत्याशियों को सिर आंखों पर बैठाया। यही जीत का मूल मंत्र रहा। भाजपा कभी किसी एक वर्ग या जाति को आधार बनाकर राजनीति नहीं करती। वे कभी ऐसा भी सोच नहीं सकते कि वोटों का बिखराव या ध्रुवीकरण जातिगत हिसाब से हो। 

देश व प्रदेश में एक मानसिक सोच बनी हुई है, अपनी जाति के हिसाब से लोग उम्मीदवार के पीछे लग जाते हैं। मतदाता अपने हिसाब से जातीय समीकरण बना लेता है, लेकिन समय व शिक्षा का स्तर बढ़ने से बदलाव आ रहा है। बड़ी संख्या में जनता विकास को तरजीह देने लगी है। कुछ प्रतिशत जनता अब भी है जो खुद को जाति के हिसाब से बांट लेती है। कुछ जाति के वोट कम होते हैं फिर भी उनका लीडर जीत जाता है, यह सब विकास की देन है।

कानून हाथ में किसी को नहीं लेने देंगे, शांतिपूर्ण होंगे चुनाव 
सीएम ने कहा कि जाट आंदोलन जिस वर्ग ने किया, उसे भी नुकसान हुआ। लोकतांत्रिक तरीके से मांग उठानी चाहिए। आरक्षण दिया भी है, जिन्हें जरूरत है। आंदोलन का तरीका गलत था। डिमांड मान भी ली गई थी, बावजूद आंदोलन में हिंसा की गई। यह सब चुनी गई सरकार को अस्थिर करने के लिए था। जिस पर अन्य वर्गों ने भी प्रतिक्रिया दी। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं होने देंगे। कानून व्यवस्था को हाथ में लेना दोष है। सरकार ऐसा प्रदेश में कभी नहीं होने देगी। लोकसभा व विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed