फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2024, Prominent faces of Punjab will be missing, Navjot Sidhu and Sunny Deol refused offer

लोकसभा चुनाव 2024: पंजाब के प्रमुख चेहरे होंगे गायब, नवजोत सिद्धू व सन्नी दिओल चुनाव लड़ने से कर चुके इंकार

Sun, 17 Mar 2024 11:19 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 17 Mar 2024 11:19 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब में सियासी हलचलें बढ़ गई हैं। संगरुर सीट पर आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ते रहे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की जगह भी इस बार पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024, Prominent faces of Punjab will be missing, Navjot Sidhu and Sunny Deol refused offer
Lok Sabha Chunav 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दो तीन लोकसभा चुनाव में सक्रिय रहे पंजाब के प्रमुख नेता इस बार के लोकसभा चुनाव में गायब होने जा रहे हैं। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धृ, फिल्म अभिनेता सन्नी दिओल, प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई ऐसे चेहरे हैं, जो लोकसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ेंगे। साथ ही ऐसे भी कई नेता हैं, जिन्होंने पिछला चुनाव तो लड़ा था, लेकिन ये लोकसभा चुनाव वह नहीं लड़ेंगे।

विज्ञापन


नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार को साफ कर दिया था कि वह वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। अगर उनको लोकसभा जाना होता तो वह कब के मंत्री बन गए होते। वह अमृतसर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ते रहें हैं। 2004 में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे और लोकसभा चुनाव लड़कर यहां से 2014 तक सांसद रहे। हालांकि राज्यसभा में जाने के बाद उन्होंने पार्टी को अलविदा कहकर इस्तीफा दे दिया था और 2017 में कांग्रेस पार्टी दामन थाम लिया।
विज्ञापन


इसी तरह फिल्म अभिनेता सन्नी दिओल भी इस लोकसभा चुनाव से गायब होने जा रहे हैं। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में उन्होंने गुरदासपुर सीट से जीत हासिल की थी। हाल ही में उन्होंने भी एक सवाल के जवाब में कहा था कि वह अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। यही कारण है कि भाजपा ने भी इस सीट से किसी नये उम्मीदवार की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह संगरुर सीट पर आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ते रहे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की जगह भी इस बार पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। पार्टी की तरफ से पंजाब के लिए जारी की पहली सूची में मीत हेयर को इस सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। आप में शामिल होने के बाद सीएम मान ने वर्ष 2014 में संगरुट सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था और 533,237 मत पाकर शिअद उम्मीदवार को सुखदेव सिंह ढींढसा को मात दी थी।

2019 में इसी सीट से उन्होंने दोबारा लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की। वहीं 18 जनवरी 2022 को उन्हें 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में चुना गया था। पार्टी की तरफ से करवाई गई पोलिंग के बाद ही इसकी घोषणा की गई थी।


कैप्टन की फिर से पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आगे भी अपनी पत्नी को ही लोकसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2014 में अमृतसर सीट से कांग्रेस पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ा था और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली को मात दी थी। हालांकि अब वह खुद ही भाजपा में शामिल हो गए हैं। दो दिन पहले उनकी पत्नी परनीत कौर ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed