{"_id":"5ccfdf19bdec22070460a4e8","slug":"lok-sabha-elections-2019-republican-party-candidate-suspends-for-three-years-due-to-complaint-of-pm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की शिकायत करने पर आरपीआई प्रत्याशी तीन साल के लिए पार्टी से बर्खास्त, जानिए मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की शिकायत करने पर आरपीआई प्रत्याशी तीन साल के लिए पार्टी से बर्खास्त, जानिए मामला
Mon, 06 May 2019 12:49 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 06 May 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र में भाजपा की सहयोगी रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया ने भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से प्रत्याशी कुंदन चौधरी को तीन साल के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। कुंदन चौधरी पर यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करने पर की गई है।
इतना ही नहीं उनके लिए प्रचार करने आ रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले भी बीच रास्ते से ही लौट गए। मंत्री के बीच रास्ते से ही लौटने के बाद कुंदन चौधरी ने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्हें पार्टी विरोधी कार्रवाई के लिए तीन साल के लिए बर्खास्त कर दिया गया।
कुंदन चौधरी अब निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कुंदन चौधरी को प्रत्याशी बनाया था। रविवार को बावड़ी गेट पर उनकी जनसभा थी, इसमें पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र सरकार में मंत्री रामदास आठवले को आना था।
विज्ञापन
अठावले मुंबई से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे और फिर भिवानी आने के लिए रोहतक तक आ चुके थे, लेकिन यहां से ही वापस लौट गए। उनके जनसभा में नहीं आने पर कुंदन चौधरी ने पद और पार्टी से इस्तीफा देने का एलान कर दिया।

धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते शिकायत दी थी
गौरतलब है कि कुंदन चौधरी ने 2 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को शिकायत दी थी। अठावले इस शिकायत की जानकारी मिलते ही बीच रास्ते में से लौट गए।
मैंने प्रधानमंत्री के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की थी, क्योंकि प्रधानमंत्री धर्म विशेष के नारे लगा रहे थे। यह आदर्श आचार संहिता के खिलाफ है। इसी कारण पद और पार्टी से त्याग पत्र दे दिया है। अब वे निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।
- कुंदन चौधरी, उम्मीदवार
कुंदन चौधरी ने प्रधानमंत्री की शिकायत की थी, जबकि हमारा बीजेपी के साथ महाराष्ट्र में गठबंधन है। पार्टी विरोधी कार्यप्रणाली के कारण उन्हें तीन साल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी और पद से बर्खास्त कर दिया है।
- अनिल बाबा, प्रदेशाध्यक्ष, रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया