फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Rahul Gandhi Amritsar Visit Beneficial for Congress

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस के लिए रामबाण साबित हो सकता राहुल गांधी का अमृतसर दौरा, जानिए कैसे

Sat, 13 Apr 2019 11:20 AM IST
खुशबू गोयल अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 13 Apr 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Rahul Gandhi Amritsar Visit Beneficial for Congress
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई
जलियांवाला बाग नरसंहार की 100वीं बरसी पर राहुल गांधी का अमृतसर दौरा लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर कांग्रेस के लिए रामबाण साबित हो सकता है। राहुल गांधी का जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धासुमन भेंट करने के लिए गुरुनगरी पहुंचना देश-प्रदेश की राजनीति पर बड़ा प्रभाव डालेगा।
विज्ञापन


जलियांवाला बाग में आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी किसी जनसभा को संबोधित नहीं करेंगे। उन्होंने सिर्फ जलियांवाला बाग के शहीदों की याद में बनाई शहीदी लाट पर श्रद्धासुमन भेंट की। जरनल डायर द्वारा चलाई गोलियों के निशान देखकर वहां कुछ पल रुककर राहुल गांधी लौट गए।
विज्ञापन


जलियांवाला बाग यादगार ट्रस्ट के चेयरमैन होने के नाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शताब्दी कार्यक्रमों में अनुपस्थिति को राहुल गांधी मुद्दा बना कर भाजपा के ‘राष्ट्रवाद’ को चुनौती दे सकते हैं। मंत्री नवजोत सिद्धू ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी को शताब्दी कार्यक्रमों में भाजपा द्वारा की गई अनदेखी की सारी जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालंधर सीट पर अहम फैसला कर सकते हैं

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में टिकट बंटवारे को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसियों के बीच पैदा हुए विवाद को सुलझाने के लिए भी राहुल गांधी के प्रभाव का इस्तेमाल करेंगे। जालंधर से मोहिंदर सिंह केपी, होशियारपुर से संतोष चौधरी और फरीदकोट से बंट सिंह सहित कई कांग्रेसी राहुल गांधी से भेंट कर सकते हैं। इसी दौरान हो सकता है कि राहुल गांधी जालंधर सीट पर कोई अहम निर्णय करें।

दरबार साहिब न गए राहुल तो उठेगा विवाद
राहुल गांधी जलियांवाला बाग से 200 गज की दूरी पर स्थित श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने जाएंगे या नहीं, अभी तक इस पर प्रदेश कांग्रेस ने अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उन्हें राहुल गांधी के दौरे का जो कार्यक्रम मिला है, उसमें श्री दरबार साहिब दर्शन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में अगर राहुल गांधी श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन के लिए नहीं गए तो शिअद-भाजपा के साथ-साथ अन्य राजनीतिक पार्टियां इसे चुनावी मुद्दा बना सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed