पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने पद से दिया इस्तीफा, खुद बताई वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजे पत्र में जाखड़ ने इसके लिए गुरदासपुर सीट से उनकी हार और पंजाब में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने पर खुद को जिम्मेदार बताया है। गौरतलब है कि पंजाब में कांग्रेस ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
यहां 13 में आठ सीटें कांग्रेस जीतने में कामयाब रही है लेकिन जाखड़, सनी देओल से हार गए। राहुल को भेजे पत्र में जाखड़ ने लिखा है कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रयासों के बावजूद वह अपनी सीट नहीं बचा सके। इसलिए उनका पद पर बने रहने का कोई मतलब नहीं है।
गौरतलब है कि जाखड़ की हार से प्रदेश कांग्रेस के समीकरण भी बदले हैं। वे खुद हार गए। इसके अलावा राजा वड़िंग, डॉ. राजकुमार चब्बेवाल और शेर सिंह घुबाया को टिकट जाखड़ के कहने पर दिए गए थे और वे भी जीत न सके।
सुनील जाखड़ ने 4 मई 2017 को प्रदेश प्रधान का पद संभाला था। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने 2018 में चार नगर निगम 22 जिला परिषद, नगर पंचायत और नगर काउंसिल का चुनाव जीता था। 2012 में पंजाब विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस 44 सीटों पर सिमट गई थी तो पार्टी ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी।
2017 में जब पंजाब में कांग्रेस की लहर थी तब जाखड़ अबोहर से चुनाव हार गए थे। उसके बाद उन्हें प्रदेश प्रधान का पद सौंपा गया। प्रदेश प्रधान रहते हुए जाखड़ ने गुरदासपुर से लोकसभा का उप चुनाव जीता था।