फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019 Nomination process will start today in Haryana till 23rd April

लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, 23 तक चलेगी

Tue, 16 Apr 2019 01:13 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 16 Apr 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Nomination process will start today in Haryana till 23rd April
मतदान (सांकेतिक तस्वीर)

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 16 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख 23 अप्रैल है। मतदान 12 मई को है। नामांकन पत्रों की सुपुर्दगी और स्वीकृति की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी।

विज्ञापन


हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. इंद्र जीत ने बताया कि उम्मीदवार सार्वजनिक सूचना के दिन या नामांकन दाखिल करने के लिए निर्धारित किसी भी दिन, सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर, अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकता है। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल 2019 को सार्वजनिक अवकाश के कारण तथा 21 अप्रैल 2019 को रविवार का दिने होने के कारण नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किये जाएंगे।
विज्ञापन


डा. इंद्रजीत ने बताया कि नामांकन दाखिल करने के समय कुछ उम्मीदवारों के साथ बड़ी संख्या में वाहन और लोग आते हैं जिसके परिणामस्वरूप रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में सामान्य कानून और व्यवस्था के बारे में गंभीर चिंता का विषय बन जाता है, इसे ध्यान में रखते हुए, उम्मीदवार या उसके साथ आने वाले काफिले को रिटर्निंग ऑफिसर या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय की 100 मीटर की परिधि में 3 वाहनों के आने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed