{"_id":"5cc0faeebdec2214676acf80","slug":"lok-sabha-elections-2019-nomination-of-63-candidates-cancelled-three-withdraw-name-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में 63 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द, तीन ने नाम लिया वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में 63 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द, तीन ने नाम लिया वापस
Thu, 25 Apr 2019 05:40 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 25 Apr 2019 05:40 AM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों से 63 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए। इसके अलावा अब तक तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। नामांकन पत्रों की छंटनी के उपरांत लोकसभा चुनाव में 240 उम्मीदवार रह गए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन तक कुल 303 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की छंटनी के दौरान कमियां पाए जाने के बाद 63 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अंबाला और कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से 5-5, सोनीपत, भिवानी-महेंद्रगढ़ एवं गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से 7-7 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए गए। इसके अलावा सिरसा जिले से एक, हिसार से 18, करनाल से 10 और फरीदाबाद से 3 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए गए। उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र रोहतक से एक उम्मीदवार ने और गुरुग्राम से 2 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए।
विज्ञापन