{"_id":"5cc40705bdec22073073c64e","slug":"lok-sabha-elections-2019-haryana-voters-and-candidates-in-figures","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा के 'दंगल' में अबकी बार 223 उम्मीदवार, और डेढ़ करोड़ मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा के 'दंगल' में अबकी बार 223 उम्मीदवार, और डेढ़ करोड़ मतदाता
Sat, 27 Apr 2019 01:15 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2019 के रण में अब 223 धुरंधर चुनाव लड़ेंगे, 211 पुरुष और 12 महिला प्रत्याशी। सूबे की 6 लोकसभा सीटों से 10 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिए हैं। नामांकन पत्रों के वापस लेने के उपरांत प्रदेश की 10 सीटों पर 223 उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे। हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन तक कुल 10 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिए।
अंबाला लोकसभा क्षेत्र से 18, कुरुक्षेत्र से 24, सोनीपत से 29, भिवानी- महेंद्रगढ़ से 21, गुरुग्राम से 24, सिरसा से 20, हिसार से 26, करनाल से 16 और फरीदाबाद से 27 उम्मीदवार चुनाव लडे़ंगे। इस लोकसभा चुनाव में सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 29 तथा करनाल से सबसे कम 16 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।

हरियाणा में कुछ ऐसे हैं आंकड़े
हरियाणा में पहली जनवरी 2019 को आधार मानकर 31 जनवरी 2019 को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार 1,74,48,293 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 93,97,153 हैं और महिला मतदाता 80,51,140 हैं। ईपीआईसी शत प्रतिशत मतदाताओं को जारी किए गए हैं। फोटो मतदाताओं की कवरेज भी 100 प्रतिशत है।
वर्तमान में राज्य में 19,425 मतदान केंद्र हैं, जिसमें से 5,494 शहरी और 13,931 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। वर्तमान में कोई सहायक मतदान केंद्र नहीं है, 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्र पर सहायक केंद्र बनाए जाएंगे, ताकि मतदान तय समय में संपन्न कराया जा सके।
104524 दिव्यांग मतदाता
हरियाणा में इस बार 104524 दिव्यांग मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इनकी सुविधाओं के लिए हरियाणा निर्वाचन कार्यालय ने पूरी तैयारियां की है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि हरियाणा में अब तक 104524 दिव्यांग मतदाताओं को चिह्नित किया जा चुका है। मतदान के दिन 18200 व्हील चेयरों का प्रबंध किया जा चुका है। इसके साथ ही दिव्यांग मतदाताओं को लाने व ले जाने के लिए लगभग 11670 वालंटियर भी लगाए गए हैं।