{"_id":"5cc54b22bdec22074a6acb1a","slug":"lok-sabha-elections-2019-haryana-service-voters-will-receive-ballot-paper-via-electronic-medium","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: हरियाणा में एक लाख सर्विस वोटरों को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भेजे जाएंगे मतपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: हरियाणा में एक लाख सर्विस वोटरों को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भेजे जाएंगे मतपत्र
Sun, 28 Apr 2019 12:59 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 में हरियाणा में पहली बार 105859 सर्विस मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से डाक मतपत्र भेजे जाएंगे। इसके बाद वे स्पीड पोस्ट से अपना मत तुरंत संबंधित निर्वाचन कार्यालय को भेजेंगे। यह व्यवस्था इसलिए की जा रही है कि समय पर सभी सर्विस मतदाताओं की वोट प्राप्त हो जाए।
अमूमन देरी से वोट प्राप्त होने के चलते ये वोट खराब हो जाती थीं। लेकिन इस बार निर्वाचन कार्यालय इसे लेकर पूरी तहत से गंभीर है। स्पीड पोस्ट का खर्च भी निर्वाचन कार्यालय देगा। पोस्टल बैलेट मतगणना वाले दिन 23 मई तक सुबह 7.45 से पहले संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी को पहुंचने चाहिएं।

पोस्टल बैलेट के साथ पासवर्ड और पिन भी होगा
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि प्रदेश के 1,05,859 सर्विस वोटर हैं, जिनको पहली बार डाक मतपत्र भेजे जा रहे हैं, ताकि वे समय पर अपने मत का प्रयोग करके डाक द्वारा संबंधित लोकसभा क्षेत्र में वापस भेज सकें।
राजीव रंजन ने बताया कि पहली बार भेजे गए पोस्टल बैलेट के साथ वेबसाइट का लिंक, पासवर्ड और पिन भेजा गया है। पोस्टल बैलेट को एक सप्ताह के भीतर रिकार्ड अफसर डाउनलोड करके वेरिफाई कर सकता है। सर्विस वोटर अपने पोस्टल बैलेट पेपर को वापिस स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजेंगे, जिसका खर्च हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा वहन किया जाएगा।