फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, harmohan dhawan friend Shatrughan Sinha may campaign for pawan bansal

लोकसभा चुनाव: चंडीगढ़ के लिए कांग्रेस ने सौंपी 20 स्टार प्रचारकों की सूची, शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी

Sat, 20 Apr 2019 02:30 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 20 Apr 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, harmohan dhawan friend Shatrughan Sinha may campaign for pawan bansal
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : फाइल फोटो
राजनीति में कब क्या हो जाए, किसी को पता नहीं होता। इसका कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता। कांग्रेस ने चंडीगढ़ के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है। फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमोहन धवन के करीबी माने जाते हैं। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले वे चंडीगढ़ में धवन के पक्ष में एक रैली को संबोधित भी कर चुके हैं। भाजपा से खफा होने के बाद वे कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं और पटना साहिब से चुनावी ताल ठोक रहे हैं।
विज्ञापन


यदि चंडीगढ़ कांग्रेस की चली तो अब शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी उम्मीदवार पवन बंसल के पक्ष में शहर में आकर प्रचार कर सकते हैं। दरअसल, चंडीगढ़ कांग्रेस के 20 स्टार प्रचारकों की एक सूची में शत्रुघ्न सिन्हा का भी नाम शामिल है। यदि वे आते हैं तो यह देखना दिलचस्प होगा कि वे चंडीगढ़ में बंसल के पक्ष में और धवन के खिलाफ कैसे चुनाव प्रचार करते हैं? बताया जा रहा है कि धवन की आप में एंट्री कराने में शत्रुघ्न सिन्हा की अहम भूमिका रही थी। फरवरी के महीने सेक्टर 25 की रैली में जब वे आए तो उन्होंने धवन के तारीफों के पुल भी बांधे थे।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले धवन ने यह भी कहा था कि उनके चुनाव प्रचार में शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी चंडीगढ़ में आ सकती हैं, लेकिन अब थोड़ी असहज जैसी स्थिति बन गई है। सवाल उठने लगे हैं कि शत्रुघ्न के कांग्रेस में शामिल होने के बाद क्या सोनाक्षी सिन्हा धवन के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी। शत्रुघ्न सिन्हा धवन के लिए आएंगे या नहीं। इस बारे में धवन ने फिलहाल कोई भी कमेंट करने से मना कर दिया है। उन्होंने सिर्फ यही कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा उनके दोस्त थे और रहेंगे भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने शत्रुघ्न के अलावा इन्हें भी बुलाया

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाब नबी आजाद, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा, पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू, हरियाणा के कांग्रेस नेता अशोक तंवर, फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मंतोडकर, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और आरजेडी के युवा नेता तेजस्वी यादव को आमंत्रित किया है।

राहुल व प्रियंका करेंगी बड़ी रैली
स्टार प्रचारकों की सूची भेजने के बाद कांग्रेस शेड्यूल बनाने में जुट गई है। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस कम से कम दो बड़ी रैली करना चाहती है। रैली में वह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को आमंत्रित करना चाहते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से वे प्रेस कांफ्रेंस और प्रोफेसर के बीच एक इंटैलेक्चुअल मीट करवाना चाहते हैं।

कांग्रेस आलाकमान ने स्टार प्रचारकों की सूची मांगी थी। हम लोगों ने 20 नेताओं की सूची सौंप दी है। इसमें शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हैं। अब आलाकमान पर निर्भर करता है कि वे किन नेताओं को चंडीगढ़ भेजते हैं।
- प्रदीप छाबड़ा, अध्यक्ष चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed