फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Ground Report on Punjab Voters Numbering according to census

लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब में सौ साल से ज्यादा के 4654 मतदाता, साढ़े तीन लाख फर्स्ट टाइम वोटर

Mon, 06 May 2019 12:06 PM IST
खुशबू गोयल अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 06 May 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Ground Report on Punjab Voters Numbering according to census
सांकेतिक तस्वीर
जलियांवाला बाग नरसंहार हो या देश की आजादी की जंग। ऐसे इतिहास के साक्षी रहे, उसे अपनी यादों में समेटे हुए लोग इस बार नए भारत की तस्वीर चुनेंगे। पंजाब में सौ साल से अधिक उम्र के हजारों बुजुर्ग वोट डालेंगे। वहीं, चार लाख से कुछ कम युवा ऐसे हैं, जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में 4654 वोटर ऐसे हैं, जिनकी उम्र सौ साल से भी ज्यादा है। इनमें 2022 पुरुष, 2631 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इसी तरह 945 वोटरों की उम्र सौ साल है। जिनमें 399 पुरुष और 546 महिलाएं हैं। 90 से 100 साल के मतदाताओं की तादाद भी हजारों में है।
विज्ञापन


वहीं, 394780 युवा ऐसे हैं, जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 18 साल के 162595 वोटर हैं, जबकि 19 साल के वोटरों की संख्या 232185 है। 18 साल के वोटरों में 105087 पुरुष, 57486 महिला और 22 थर्ड जेंडर हैं। वहीं, 19 साल केवोटरों में 145580 पुरुष, 86592 महिला और 13 थर्ड जेंडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटवाल सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार

जालंधर से शिरोमणि अकाली दल के चरनजीत सिंह अटवाल (82) सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार हैं। जबकि, पटियाला से आजाद रिषभ शर्मा (25), फतेहगढ़ साहिब से भारत प्रभात पार्टी के विनोद कुमार (25), आनंदपुर साहिब से आजाद जगनीत सिंह बलसुआं (25), अमृतसर से आजाद शुभम कुमार (25) और गुरदासपुर से आजाद परमप्रीत सिंह (25) पंजाब में सबसे युवा प्रत्याशी हैं।

कांग्रेस में परनीत कौर (74) सबसे बुजुर्ग और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (41) सबसे युवा उम्मीदवार हैं। वहीं, भाजपा में सोम प्रकाश (70) सबसे सीनियर तो सन्नी देओल (59) सबसे जूनियर हैं। शिअद में परमिंदर ढींडसा (43) सबसे कम उम्र के प्रत्याशी हैं। आप की टीम में ज्यादातर युवा हैं। आप में प्रो. साधू सिंह (78) सबसे बुजुर्ग और प्रो. तेजपाल सिंह गिल (32) सबसे युवा उम्मीदवार हैं।

तीन हलकों में कोई महिला उम्मीदवार नहीं

इस लोकसभा चुनाव में महिला उम्मीदवारों की संख्या काफी कम है। तीन हलकों में तो एक भी महिला उम्मीदवार नहीं हैं, जिनमें फिरोजपुर, लुधियाना और गुरदासपुर शामिल हैं। वहीं, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर और अमृतसर में सिर्फ एक-एक महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। सबसे ज्यादा पांच-पांच महिला उम्मीदवार आनंदपुर साहिब और खडूर साहिब हलकों में हैं। बठिंडा से चार और फरीदकोट व संगरूर से तीन-तीन महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं।

सबसे ज्यादा उम्मीदवार अमृतसर में
मौजूदा लोकसभा चुनाव के दौरान पंजाब में सबसे ज्यादा तीस उम्मीदवार अमृतसर से ताल ठोंक रहे हैं। जबकि, होशियारपुर में सबसे कम आठ प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। अमृतसर के बाद पंजाब की दूसरी हॉट सीट बठिंडा से 27 और आनंदपुर साहिब से 26 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि, पटियाला और संगरूर से 25-25 लोग चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed