फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Congress President Rahul Gandhi Rally for Shruti Chaudhary

भिवानी में राहुल का हमला, कहा-'बॉक्सर' मोदी ने दो पंच मारकर गुरु आडवाणी को रिंग से किया बाहर

Tue, 07 May 2019 01:24 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 07 May 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Congress President Rahul Gandhi Rally for Shruti Chaudhary
भिवानी में राहुल गांधी - फोटो : Amar Ujala

बॉक्सिंग के क्षेत्र में मिनी क्यूबा कहे जाने वाले भिवानी पहुंचे राहुल गांधी ने बॉक्सिंग के माध्यम से मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सोमवार को पार्टी प्रत्याशी श्रुति चौधरी के समर्थन में आयोजित रैली में राहुल गांधी ने कहा कि भिवानी को लिटिल क्यूबा कहा जाता है, क्योंकि यहां के बॉक्सर विश्व पटल पर छाए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर भिवानी को बॉक्सिंग कैपिटल बनाया जाएगा। राहुल ने कहा कि मुझे भी बॉक्सिंग का शौक रहा है। कॉलेज में बॉक्सिंग करता था। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी को बॉक्सर की संज्ञा देते हुए उन पर खूब कटाक्ष किये। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि 2014 में भाजपा ने नरेंद्र मोदी के रूप में अपना बॉक्सर रिंग में उतारा। 
विज्ञापन


उन्हें बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं से लड़ना था, लेकिन उन्होंने एक घूंसा अपने गुरू आडवाणी को मारा, जिससे वह रिंग से बाहर हो गए। इस तरह उन्होंने अपने ही गुरु का अपमान किया। इसके बाद अपने अन्य नेताओं को धड़ाधड़ घूंसे बरसाये। फिर वह रिंग छोड़ जनता के बीच पहुंचे। यहां छोटे दुकानदारों पर नोटबंदी और जीएसटी के रूप में घूंसे मारे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok Sabha Elections 2019, Congress President Rahul Gandhi Rally for Shruti Chaudhary
भिवानी में राहुल गांधी की जनसभा

किसानों के बीच पहुंचे तो किसानों ने कहा कि रिंग में जाइए और हमारे कर्जे माफ कीजिए। लेकिन बॉक्सर मोदी ने किसानों को धड़ाधड़ घूंसे मारे। बॉक्सर मोदी जब रिंग में पहुंचे तो वहां विपक्ष के रूप में मौजूद महंगाई, भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं व 15 लाख रुपये के जुमले ने उन्हें नॉक आउट कर दिया। इसके बाद वह रिंग में पड़े-पड़े हवा में हाथ हिलाते रहे।

सरकार में आए तो बनाएंगे दो बजट
राहुल ने कहा कि उन्होंने किसानों से बातचीत की और निर्णय लिया है कि 2019 में सरकार में आए तो देश में दो बजट बनाएंगे। एक किसानों का बजट होगा और दूसरा देश का। किसानों का बजट पहले आएगा, जिसमें उन्हें बताया जाएगा कि फसल का मूल्य कितना मिलेगा और कितना कर्ज मिलेगा।

बिजनेस शुरू करने को तीन साल तक किसी की अनुमति की जरूरत नहीं 
राहुल ने कहा कि आज बिजनेस शुरू करने के लिए अनेक विभागों से अनुमति लेनी पड़ती है और रिश्वत देनी पड़ती है। कुछ महीने बाद हालत ऐसी होती है कि रिश्वत में ही लुट चुके होते हैं। लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने पर बिजनेस शुरू करने के लिए तीन साल तक किसी की अनुमति की जरूरत नहीं होगी। जब बिजनेस सही चलने लगे तो ही विभाग में जाकर कहें कि अब बताइये क्या अनुमति लेनी है। अगर बिजनेस नहीं चले तो दोबारा कोशिश करें।

मोदी नहीं मदारी है, झुनझुना लेकर निकला है : किरण 

Lok Sabha Elections 2019, Congress President Rahul Gandhi Rally for Shruti Chaudhary
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस प्रत्याशी श्रुति चौधरी

कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी मदारी हैं। झुनझुना लेकर निकले हैं और लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। सेना के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार श्रुति चौधरी ने निवर्तमान सांसद पर निशाना साधा और कहा कि एक बार कहते हैं कि काम नहीं करने के कारण चुनाव नहीं लडूंगा, फिर जनता के बीच वोट मांग रहे हैं।

पहले थीं पांच कुर्सियां, फिर हुईं 21
स्टेज पर राहुल गांधी के पहुंचने के समय पांच कुर्सियां थीं। यह देख राहुल हैरान हुए। धीरे-धीरे नेता बढ़ते गए और कुर्सियों की संख्या बढ़ती गई। अंत में 21 कुर्सियां स्टेज पर थीं। जिन पर पूर्व विधायक व अन्य नेता मौजूद थे।

आमजन के बीच पहुंचे राहुल
अपने संबोधन के बाद राहुल गांधी वीआईपी गैलरी में आमजन के बीच पहुंचे। इससे अफरा-तफरी मच गई। भीड़ राहुल को देखने और मिलने के लिए उमड़ पड़ी। इस कारण सुरक्षा कर्मियों और पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वीआईपी गैलरी में पत्रकारों से बातचीत की। इसी दौरान उनकी ओर मोबाइल आकर गिरा। राहुल ने मोबाइल एसपीजी के जवान को दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed