फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha elections 2019, Congress President Rahul Gandhi drove a tractor in Ludhiana

पंजाब में दिखा राहुल गांधी का अलग अंदाज, कैप्टन को बैठाकर कुछ यूं चलाया ट्रैक्टर

Wed, 15 May 2019 08:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 May 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019, Congress President Rahul Gandhi drove a tractor in Ludhiana
लोकसभा चुनाव 2019

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को पंजाब के लुधियाना में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी का एक अलग अंदाज देखने को मिला। राहुल गांधी यहां ट्रैक्टर चलते नजर आए। इस दौरान राहुल गांधी के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, लुधियाना से सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी रवनीत बिट्टू और कांग्रेस नेता आशा कुमारी मौजूद रहीं।

विज्ञापन


  राहुल गांधी ने बुधवार को लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा में कांग्रेस प्रत्याशी रवनीत बिट्टू के हक में रैली की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की न्याय योजना का फायदा आम गरीबों को तो होगा, सबसे बड़ा फायदा छोटे कारोबारियों को होगा।मोदी सरकार का नोटबंदी जैसा फैसला लेने का एक ही उद्देय था कि छोटे कारोबारी खत्म हो जाएं और उनका सारा काम बड़े उद्योगपतियों के पास चला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन






इस मौके पर उनके साथ सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब प्रभारी आशा कुमारी, मंत्री भारत भूषण आशु, विधायक राकेश पांडे, सुरिंदर डाबर और संजय तलवाड़ मौजूद थे। 


राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में कारोबार को फिर से पटरी पर लाने के लिए न्याय योजना काम करेगी। पांच करोड़ परिवारों को हर साल 72 हजार रुपये दिए जाएंगे। वह इस पैसे से बाजार से सामान खरीदेंगे, जब बाजार में सामान की मांग बढ़ेगी। नोटबंदी के कारण बंद हो चुकी फैक्ट्री दोबारा शुरू होगी। बेरोजगारों को दोबारा रोजगार मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed