फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Clash in between captain amrinder singh and navjot sidhu for cm post

कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान, बोले- मुझे हटाकर सीएम बनना चाहते हैं नवजोत सिद्धू

Sun, 19 May 2019 10:16 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 19 May 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Clash in between captain amrinder singh and navjot sidhu for cm post
कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिद्धू - फोटो : amar ujala

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनकी सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच मतभेद एक बार फिर खुलकर सामने आ गए। कैप्टन ने रविवार को कहा कि सिद्धू बहुत महत्वाकांक्षी हैं और वह मुझे हटा कर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं।

विज्ञापन


पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को अमृतसर से टिकट नहीं मिलने पर सिद्धू के लगाए आरोपों पर कैप्टन ने कहा, चुनाव के इस वक्त में उनके बयानों से कांग्रेस को नुकसान हो रहा है। 
विज्ञापन


अगर सिद्धू एक सच्चे कांग्रेसी होते तो अपनी शिकायतों को सामने रखने के लिए सही समय का चयन करते। मतदान के ठीक पहले मेरे और पार्टी नेतृत्व के खिलाफ गलत बयानबाजी नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब यह हाईकमान के हाथ में है कि सिद्धू के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है लेकिन कांग्रेस पार्टी के तौर पर ऐसी अनुशासनहीनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। सीएम ने कहा कि उनका सिद्धू से किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। मैं उन्हें तब से जानता हूं, जब वह बच्चे थे। 

पार्टी का नुकसान तब होता है, जब काम नहीं होते : डॉ. सिद्धू
कैप्टन के बयान पर नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि चुनाव का वक्त है, कई तरह का तनाव रहता है। हो सकता है उन्होंने किसी बयान में कुछ कह दिया हो। सिद्धू दंपति की यह सोच नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी को नुकसान तब होता है, जब लोगों के काम नहीं होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed