फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Candidates and Star Campaigners Rally in Haryana

लोकसभा चुनाव 2019: रैलियों के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर रहे प्रत्याशी और स्टार प्रचारक, लगा रहो जारे

Fri, 10 May 2019 10:32 AM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 10 May 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Candidates and Star Campaigners Rally in Haryana
रोड शो में कार्यकर्ताओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के आखिरी दौर में हरियाणा में इन दिनों रैलियों का सिलसिला जारी है और इन रैलियों जरिए सभी शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की बड़ी रैलियों के साथ-साथ केजरीवाल, सनी देओल, नवजोत सिंह सिद्धू समेत कई नेताओं के रोड शो व जनसभाएं हो चुकी हैं। सभी राजनीतिक दलों ने इन रैलियों व जनसभाओं में भीड़ जुटाने के लिए खूब पसीना भी बहाया है। हर पार्टी अपनी-अपनी रैलियों हिट बताने में भी पीछे नहीं है।
विज्ञापन


समर्थक इन रैलियों में हजारों और लाखों लोगों के जुटने का दावा करते नहीं थक रहे हैं। मगर अब दलों और प्रत्याशियों के लिए बड़ी चुनौती यह है कि रैलियों की भीड़ को वोट में कैसे बदला जाए। हरियाणा में पिछले एक सप्ताह से रैलियों का दौर चल रहा है। भाजपा तो प्रदेश में विजय संकल्प रैली का अभियान छेड़े हुए हैं। सीएम मनोहर लाल इस अभियान की अगुवाई कर रहे हैं और विभिन्न विधानसभाओं में भाजपा की विजय संकल्प रैलियों का आयोजन चल रहा है।
विज्ञापन


वीरवार को भाजपा ने अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए सिरसा और यमुनानगर में फिल्म अभिनेता सनी देओल का रोड शो निकाला। सनी देओल को देखने के लिए जबरदस्त भीड़ उमड़ी। भाजपा ने इस भीड़ से माहौल बनाने की कोशिश की। शुक्रवार को रोहतक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली है। इस रैली में जबरदस्त भीड़ जुटाने के लिए भाजपा नेता और वर्कर जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। शुक्रवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी भाजपा की रैली को टक्कर देने के लिए गोहाना में भी रैली रख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रैली के बहाने हुड्डा पूरे प्रदेश में अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं। बहरहाल, रोहतक और गोहाना में शुक्रवार को होने वाली रैली दोनों ही दलों के लिए भीड़ जुटाने के लिहाजा से अहम होगी। मगर देखना यह है कि रैलियों की यह भीड़ प्रत्याशियों के लिए कितनी फायदेमंद साबित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed