फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, BJP Candidate Kirron Kher Special Interview

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा प्रत्याशी किरण खेर से बातचीत, बोलीं- मजाक उड़ाना बंद करे बंसल

Sun, 19 May 2019 07:04 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 19 May 2019 07:04 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, BJP Candidate Kirron Kher Special Interview
किरण खेर - फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चंडीग़े से भाजपा प्रत्याशी किरण खेर से खास बातचीत की गई। उनका कहना है कि पवन बंसल उनका मजाक उड़ाना बंद करें। वैसे तो राजनीति का बॉलीवुड से हमेशा ही गहरा रिश्ता रहा है। उन्हीं में एक प्रसिद्ध अभिनेत्री व चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर हैं। चंडीगढ़ के लिए उन्होंने अपना घर-परिवार छोड़ दिया है।
विज्ञापन


2014 में सांसद बनने के बाद वह होली या दिवाली को छोड़कर अपने पति अनुपम खेर या फिर बेटे से मिलने कभी मुंबई नहीं गईं। वह 24 घंटे शहर के लोगों के लिए काम करती हैं। शहर से लेकर संसद हॉल तक उनकी मौजूदगी सौ फीसदी रही है। इसके बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी पवन बंसल उनके खिलाफ अफवाहें फैला रहे हैं।
विज्ञापन


खेर ने बंसल से कहा कि वह एक महिला के त्याग की परीक्षा लेना बंद करें, क्योंकि 23 मई को चंडीगढ़ की जनता बंसल को हराकर इसका जवाब देने वाली है। ऐसे कई मुद्दों पर खेर ने अमर उजाला संवाददाता अनुभव अवस्थी और रिशु राज सिंह से खुलकर बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : आप एक सौ से ज्यादा जनसभा कर चुकी हैं, शहर का माहौल कैसा है।
जवाब :
मैं लगातार सिटी में जनसभाएं कर रही हूं। हर कोई मुझे प्यार से अपना रहा है। शहर की महिलाएं तो मुझे अपार स्नेह दे रही हैं। युवा और सीनियर सिटीजन हर कोई बीजेपी को वोट करने के लिए तैयार है। बस शहर के लोगों को 23 मई का इंतजार है।

सवाल: साल 2014 और साल 2019 की किरण में क्या बदलाव आया
जवाब:
वैसे तो मैं चंडीगढ़ की ही रहने वाली हूं। जब पहली बार 2014 में सांसद बनी तो पार्टी के कार्यकर्ताओं से कम परिचित थी। शहर के कई इलाकों से भी अंजान थी, लेकिन बीते पांच साल में मैंने अपने पति व बेटे से मिलने के लिए होली और दिवाली को छोड़कर मुंबई नहीं गई। पूरा समय चंडीगढ़ को ही दिया, इसलिए हर किसी को मैं अब पूरी तरह से पहचान चुकी हूं।

सवाल: बंसल का आरोप खेर अपनी चहेती कंपनी को दिलवाना चाहती हैं ठेका, इस लिए मेट्रो की नहीं हुई इंट्री।
जवाब:
बसंल पूरी तरह से हार चुके हैं। वह बौखलाहट में गलत बयानबाजी कर रहे हैं। मेरी कोई कंपनी अपनी नहीं है। मेरी पहचान वाले तो मेट्रो में भी हैं। यह आरोप बेबुनियाद है।

सवाल: आप पांच साल तक सांसद रही, लेकिन मोनो रेल पर एक कदम आगे नहीं बढ़ा गया।  
जवाब:
मोनो रेल चलाने के लिए कई कंपनियों ने प्रजेंटेशन दी है। प्रशासन स्तर पर मोनो चलाने की कवायद चल रही है, लेकिन विपक्षियों की अड़ंगेबाजी के चलते प्रोजेक्ट धरातल पर नहीं उतर सका। इस बार इस पर वह तेजी से काम करेंगी।

सवाल: कुछ लोगों का आरोप है कि इमरजेंसी में आपसे मिलना संभव नहीं हो पाता है।
जवाब:
मैंने तो चंडीगढ़ के लोगों के लिए अपना घर परिवार तक छोड़ दिया है। सांसद बनने के बाद अब मैं शहर में ही रहती हूं। कांग्रेस और बंसल दुष्प्रचार कर एक महिला के त्याग का मजाक उड़ा रहे हैं। कांग्रेस अब अपनी हरकत से बाज आए। 23 मई को जनता बंसल को हराकर इसका हिसाब लेने वाली है।

सवाल: ऐसे तीन मुद्दे, जिनपर जनता आपको वोट देगी?
जवाब:
तीन मुद्दे तो बहुत कम हैं। हमने कई पॉलिसियां बदलीं, जिनमें लीज होल्ड से फ्री होल्ड, हाउसिंग बोर्ड के मकानों में नीड बेस्ड चेंज, इंडस्ट्रियल पॉलिसी जैसे कइयों में बदलाव किए। इन बदलावों की वजह से लोगों ने राहत की सांस ली है। शहर के लिए एक्स्ट्रा पानी लेकर आए हैं। ट्रिब्यून फ्लाईओवर, मनीमाजरा रेलवे ब्रिज जैसे कई काम किए हैं।

सवाल: कांग्रेस का आरोप है, स्वच्छता में चंडीगढ़ नंबर-1 पर था, लेकिन किरण के कार्यकाल में 20वें स्थान पर आ गया।
जवाब:
कांग्रेस के समय पर तो स्वच्छता रैंकिग थी ही नहीं, पिछली बार दो-तीन नंबर पर थे। इस मिशन की शुरुआत पीएम मोदी ने की थी और जिस समय सर्वेक्षण की टीम आई थी, उस समय सफाई कर्मचारी हड़ताल पर थे, इसलिए उन्हें शहर में गंदगी ही दिखी और हम स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछड़ गए। अगली बार नंबर वन पर आ जाएंगे।

सवाल: चुनाव जीतने के बाद 100 दिन का क्या प्लान रहेगा।
जवाब:
100 दिन का प्लान सेट करना काफी मुश्किल है, क्योंकि यहां कई ऐसे काम होते हैं जो तीन दिन में हो जाते हैं वहीं कुछ ऐसे काम होते हैं जिन्हें काफी समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed