{"_id":"5cce5bafbdec22074c261c11","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-candidate-kirron-kher-guilty-for-childrens-video-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा 2019: चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस तो किरण खेर ने मांग ली माफी, बोलीं- गलती हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा 2019: चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस तो किरण खेर ने मांग ली माफी, बोलीं- गलती हो गई
Sun, 05 May 2019 10:53 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 05 May 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
किरण खेर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चंडीगढ़ से भाजपा उम्मीदवार किरण खेर को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा तो उन्होंने माफी मांग ली। चुनाव प्रचार में शामिल बच्चों का एक वीडियो पोस्ट करने पर किरण खेर को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया। वीडियो में बच्चे वोट फॉर किरण खेर और अबकी बार मोदी सरकार जैसे नारे लगा रहे थे।
आयोग ने 24 घंटे में नोटिस का जवाब देने के लिए कहा था। वहीं किरण ने इस मामले पर एक कार्यक्रम में पूछे गए सवाल के जवाब में सार्वजनिक माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि मैं मानती हूं कि चुनाव प्रचार में बच्चों को लगाना गलत है। यह वीडियो मैंने शेयर नहीं किया था। मेरी सोशल मीडिया टीम ने इसे अपलोड किया था। वीडियो को डिलीट कर दिया गया है।
वे इसके लिए क्षमा मांगती हैं। उन्होंने बताया कि नोटिस का जवाब भी दे दिया है। जवाब में उन्होंने लिखा है कि यह वीडियो उन्होंने न बनाया और न ही बनवाया है। इस वीडियो से मुझे व्यक्तिगत खेद है। आगे से ऐसा नहीं होगा। चुनाव आचार संहिता के नोडल अफसर अनिल गर्ग ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी किरण खेर को नोटिस भेजा गया था। उनकी ओर से जवाब भी मिल गया है।

यह था मामला
बीते दिनों सांसद किरण खेर के ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया था। वीडियो में भाजपा पार्षद महेश इंद्र सिद्धू बच्चों के साथ खड़े नजर आए थे और वह बच्चों से वोट फॉर किरण खेर, अबकी बार मोदी सरकार के नारे लगवा रहे थे। खेर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं, अभी सुबह-सुबह महेश इंद्र ने ये वीडियो भेजा। चंडीगढ़ के बच्चे-बच्चे को पता है आएगा तो मोदी ही।
इस वीडियो की शिकायत चुनाव आयोग को देने के बाद किरण खेर ने अपने अकाउंट से वीडियो हटा लिए हैं। मालूम हो कि नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड एक्ट के अनुसार, राजनीतिक दल किसी भी बच्चे को किसी तरह की चुनावी गतिविधि में शामिल नहीं कर सकते, यह नियमों का उल्लंघन है। इस मामले में चुनाव आयोग ने शुक्रवार को किरण खेर को नोटिस भेजा था।