{"_id":"5cd61e3abdec22073f3f1108","slug":"lok-sabha-elections-2019-bhupinder-singh-hooda-address-rally-at-gohana-sabji-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की सरकार आने पर प्रदेश जलाने के दोषियों को कब्र से निकालकर सजा देंगे : भूपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की सरकार आने पर प्रदेश जलाने के दोषियों को कब्र से निकालकर सजा देंगे : भूपेंद्र हुड्डा
Sat, 11 May 2019 06:28 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गोहाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गोहाना
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 11 May 2019 06:28 AM IST
विज्ञापन
bhupinder singh hooda
- फोटो : फाइल फोटो
सोनीपत लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जिसने हरियाणा जलाया है, उन सभी से सत्ता में आने पर इसका हिसाब लिया जाएगा और दोषियों को कब्र से निकालकर सजा दी जाएगी। हुड्डा ने प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट पर कांग्रेस सरकार आने पर कार्रवाई करने की बात कहते हुए भाजपा को सीधी चेतावनी दी। हुड्डा ने सीएम मनोहर लाल व भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि इस समय एक ही जगह पर सारे झूठे इकट्ठे हो गए हैं जो जनता से खूब झूठ बोल रहे हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गोहाना की नई सब्जी मंडी में सोनीपत व रोहतक लोकसभा की सामाजिक भाईचारा रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने शुक्रवार को पहली बार आरक्षण आंदोलन को लेकर हुई आगजनी पर खुलकर बोलते हुए कहा कि किसी को बसाने वाले लोग उसे कभी उजाड़ते नहीं है। इसलिए जिसने हरियाणा को जलाया है, उनके वंश का नाश हो जाएगा। कहा कि सरकार की विफलता की वजह से तीन बार हरियाणा जला है और जितने लोग साढ़े तीन साल में मरे हैं, उतने आजतक हरियाणा बनने के बाद भी नहीं मरे हैं। कहा कि भाजपा में समाज को तोड़ने की ट्रेनिंग दी जाती है और कांग्रेस में समाज जोड़ने की ट्रेनिंग मिलती है। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा के निशाने पर केवल रोहतक व सोनीपत सीट है और वह मुझे व दीपेंद्र को रोकने के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं।
विज्ञापन
इसलिए ही सभी झूठे एक जगह इकट्ठे हो गए और उन सभी ने झूठ की फैक्टरी लगाकर रोहतक व सोनीपत की जनता के सामने झूठे वादे करने शुरू किए हुए हैं। कहा कि रोहतक व सोनीपत वालों ने अपनी छाती अड़ा दी है और वह किसी के बहकावे में नहीं आकर कांग्रेस के साथ डटकर खड़े हैं। वहीं सरकार आने पर एक-एक झूठ का हिसाब लिया जाएगा। हुड्डा ने वादा किया कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद किसानों का कर्ज माफ होगा, कृषि नीति बनाकर किसानों को लाभ पहुंचाने का काम किया जाएगा, दलित और पिछड़ों को निगम से दिया गया कर्ज माफ होगा, योग्यता के आधार पर रोजगार मिलेगा, कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन देंगे, गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये दिया जाएगा। बुढ़ापा पेंशन तीन हजार रुपये करके घर बैठे दी जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा के पास बताने को उपलब्धि नहीं, इसलिए लगाते रहते हैं आरोप : दीपेंद्र हुड्डा
सामाजिक भाईचारा रैली को संबोधित करते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा का काम केवल सवाल खड़े करने का रह गया है। क्योंकि उनके पास अपनी उपलब्धियां बताने के लिए कुछ नहीं है। इसलिए वह अपनी नाकामी छुपाने को केवल आरोप लगाते रहते हैं। जबकि उनको बताना चाहिए कि आखिर पांच साल में सरकार ने क्या किया है। दीपेंद्र ने आरोप लगाया कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी और नीतियां भी उनके लिए ही बनाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच समाज को तोड़ने वाली है और भाजपा के नेता बंटवारे की बात करते हैं।