फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Akali Dal Supremo Sukhbir Badal Announced Five Candidates

लोकसभा चुनाव 2019: अकाली दल ने की पांच उम्मीदवारों की घोषणा, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Mon, 01 Apr 2019 09:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Apr 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Akali Dal Supremo Sukhbir Badal Announced Five Candidates
सुखबीर सिंह बादल (फाइल फोटो)

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने लोकसभा चुनाव के लिए औपचारिक तौर पर पांच उम्मीदवारों का एलान किया। हालांकि उनमें से दो प्रत्याशी पहले ही तय किए जा चुके हैं। दिलचस्प है कि केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल कुछ दिन पहले ही बठिंडा में कार्यक्रम के दौरान वहीं से लड़ने का एलान कर कर अटकलों पर विराम लगा चुकी हैं। लेकिन पार्टी की पहली लिस्ट में उनका नाम नहीं है।

विज्ञापन


 जिससे कयास लगने शुरू हो गए हैं कि ऐन वक्त पर उन्हें सेफ सीट फिरोजपुर भेजा जा सकता है। पार्टी ने आनंदपुर साहिब से मौजूदा सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा पर फिर भरोसा जताया। जबकि पटियाला सीट से उम्मीद के मुताबिक पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा उम्मीदवार होंगे। वहीं फतेहगढ़ साहिब सीट से पार्टी ने पूर्व आईएएस दरबारा सिंह गुरु को उम्मीदवार बनाया है। 

विज्ञापन

पंजाब में लोकसभा सीटों के समीकरण

गुरु इससे पहले भदौड़ सीट से शिअद के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। पार्टी पहले ही दो प्रत्याशियों का एलान कर चुकी है। सबसे पहले एसजीपीसी की पूर्व प्रधान जगीर कौर को खडूर साहिब से रैली के दौरान उम्मीदवार घोषित किया गया था। इसी तरह पूर्व स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल को भी जालंधर से प्रत्याशी बनाया गया था। आम आदमी पार्टी भी पंजाब में अब तक आठ उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। कांग्रेस और भाजपा ने अब तक किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed