फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Abhay Chautala Party INLD Candidates in Haryana

लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में इनेलो आज घोषित करेगी सभी 10 सीटों पर प्रत्याशी, फाइनल हुए नाम

Tue, 16 Apr 2019 10:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 16 Apr 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Abhay Chautala Party INLD Candidates in Haryana
अभय चौटाला - फोटो : फाइल फोटो
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए हरियाणा की इनेलो पार्टी आज सभी दस सीटों पर प्रत्याशियों का एलान करने जा रही है। नाम फाइनल कर लिए गए हैं। इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय ने इसकी पुष्टि की है। वरिष्ठ नेता अभय चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा दोपहर बाद प्रत्याशियों की घोषणा कर देंगे।
विज्ञापन


लेकिन प्रदेश के चुनावी रण में जिताऊ उम्मीदवार उतारने के लिए पार्टी को काफी माथापच्ची करनी पड़ी। अभय चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने लंबी जद्दोजहद के बाद सभी दस सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए हैं। सूत्रों के अनुसार, इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला से भी प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगवा ली गई है।
विज्ञापन


प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय ने बताया कि इनेलो से पहले भाजपा सभी दस सीटों और कांग्रेस छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। लोसुपा और बसपा गठबंधन ने भी पांच से अधिक उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। जजपा-आप गठबंधन की पहली सूची भी मंगलवार को ही आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्रेय ने बताया कि पार्टी में टूट के बाद इनेलो ने नए सिरे से प्रदेश में संगठन को खड़ा करने की कोशिश की है। बावजूद इसके दो विधायकों रणवीर गंगवा और केहर सिंह रावत के भाजपा में जाने से पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। इनेलो 2014 के प्रदर्शन को दोहराना चाहती है, ताकि विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं में नए रक्त का संचार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed