फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lok sabha election: punjab CM BADAL attack on captain Amrinder

सियासी वार: बादल ने कैप्टन को बताया सिख पंथ का गद्दार

Wed, 02 Apr 2014 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Apr 2014 09:41 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election: punjab CM BADAL attack on captain Amrinder

कैप्टन को एक सिख के वेष में पंथ का गद्दार करार देते हुए उन्होंने कहा कि जून 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिंरा गांधी ने उन्हें सिखों पर कंट्रोल करने की साजिश के तहत अपना गुप्त एजेंट बनाकर शिअद में भेजा था। इसका भेद जल्द ही खुल गया और कैप्टन कुछ वर्ष बाद वापस कांग्रेस में चले गए। यहां जारी एक बयान में बादल ने कहा कि वे अपने पुराने जख्म नहीं कुरेदना चाहते हैं लेकिन यह व्यक्ति उस परिवार से है, जिसने 1764 में अहमद शाह अब्दाली को उस समय शरण दी थी, जब वह श्री अकाल तख्त साहिब पर हमला करके वापस आया था।

विज्ञापन

सियासी बदले के डर से भागे थे विदेश

lok sabha election: punjab CM BADAL attack on captain Amrinder

अहमद शाह अब्दाली से लेकर इंदिरा गांधी तक पटियाला के महाराजाओं ने हमेशा उनका साथ दिया, जिन्होंने श्री अकाल तखत साहिब पर हमले किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमरिंदर सिंह एक कायर हैं, जो 2007 में अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार बनने के बाद सियासी बदले के डर से सुखबीर सिंह बादल से डरते हुए देश छोड़कर भाग गए थे। वे तभी वापस अए, जब उनको भरोसा हो गया कि नई सरकार बदले की नीति पर नहीं चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर निकला ऑपरेशन ब्लू स्टार का जिन्न

lok sabha election: punjab CM BADAL attack on captain Amrinder

बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ऑपरेशन ब्लू स्टार के संबंध में पूरी तरह से झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इंदिरा गांधी द्वारा तैयार किए गए उस व्हाइट पेपर को सच के सुबूत के तौर पर पेश कर रहे हैं, जिसके बारे में हर कोई जानता है कि वह व्हाइट पेपर केंद्र सरकार के गलत फैसले को सही ठहराने तथा सिख कौम व इसके नेताओं को बदनाम करने के लिए तैयार किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद उनके साथ मुख्यमंत्री की कुर्सी का सौदा करने के लिए एक ‘चोटी के व्यक्ति’ को पचमढ़ी जेल में भेजा था। जब उन्हें इस बात का पता लगा तो उन्होंने जेल में अपने कमरे को अंदर से ही कुंडी लगाकर बंद कर लिया।

विज्ञापन

बादल ने कहा, मैं पंजाब समझौते के खिलाफ

lok sabha election: punjab CM BADAL attack on captain Amrinder

उन्होंने कहा कि यह बात भी एक बड़े व्यक्ति द्वारा लिखी गई किताब में दर्ज है, जिसे अमरिंदर सिंह पढ़ लें। बादल ने कहा कि वे पंजाब समझौते के इसलिए खिलाफ थे, क्योंकि वे चाहते थे कि समझौते पर हस्ताक्षर से पहले पंजाबियों की मुख्य मांगें मान ली जाएं। बादल ने कहा कि उनकी इस इच्छा को नजरअंदाज करके कैप्टन अमरिंदर ने अन्य नेताओं से समझौते पर हस्ताक्षर करवा लिए। बादल ने कैप्टन से सवाल किया कि उन्हें तो इसके बदले पंजाब सरकार में कैबिनेट का सीनियर पद मिल गया लेकिन पंजाब को इस समझौते से क्या मिला?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed