फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Vijay kumar saathi back into Congress party in chandigarh

पंजाबः बराड़ का साथ छोड़ विजय बने कांग्रेस के 'साथी', कैप्टन ने पहनाया सिरोपा

Sun, 28 Apr 2019 09:26 PM IST
ajay kumar रोहित शर्मा, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
रोहित शर्मा, अमर उजाला, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 28 Apr 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Vijay kumar saathi back into Congress party in chandigarh
विजय साथी कांग्रेस में शामिल

विधानसभा क्षेत्र मोगा से 2012 में कांग्रेस से उपचुनाव लड़ने वाले विजय साथी पूर्व सांसद जगमीत बराड़ के साथ 2015 में कांग्रेस को अलविदा कह चुके थे। अब लोकसभा चुनाव से ठीक 20 दिन पहले वे दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में रविवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद विजय साथी को सिरोपा पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया। 

विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि विजय साथी की कांग्रेस में घर वापसी के बारे में मोगा में किसी भी कांग्रेस नेता को खबर नहीं थी। मीडिया के जरिए जब मोगा के कांग्रेसी नेताओं को इस बारे में पता चला तो दबी जुबान में सभी ने कैप्टन के इस फैसले का स्वागत किया।
विज्ञापन


साथी 1992 में जनता दल के बाघापुराना से विधायक रह चुके हैं। 2002 में साथी ने जत्थेदार तोता सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा और महज 332 वोट के अंतर से हार गए। इसके बाद कांग्रेस की ओर से साथी ने 2012 में जोगिदंरपाल जैन के खिलाफ उपचुनाव लड़ा, जिसमें भी वह थोड़े अंतर से ही हार गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बराड़ ने बात नही मानी तो छोड़ा साथ
विजय साथी ने बताया कि वह जगमीत बराड़ को एक अच्छा लीडर मानते थे, इसलिए वह उनके साथ कांग्रेस को अलविदा कह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कुछ दिन पहले जब जगमीत बराड़ ने अकाली दल में शामिल होने का फैसला लिया तो उन्होंने निजी तौर पर बराड़ को मना किया लेकिन बराड़ ने उनकी बात नहीं मानी। इसी कारण उन्होंने जगमीत बराड़ का साथ छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed