फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Tension between two communities in Fatehabad

आरोप: वोटिंग करके लौट रहे युवकों ने की फायरिंग, गुस्साए लोगों ने तोड़ी गाड़ियां

Sun, 12 May 2019 08:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 May 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Tension between two communities in Fatehabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

लोकसभा चुनावों की वोटिंग के दिन वाल्मीकि चौक और कबीर बस्ती रोड स्थित दो समुदायों के बीच एक बार फिर तनाव फैल गया। एक समुदाय के लोगों का आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवकों ने चार गाड़ियों में बैठकर उनके इलाके में आकर हवाई फायरिंग की। जिसके बाद उन्होंने उन युवकों की एक गाड़ी को रुकवाकर तोड़ दिया। 

विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि आरोपी युवकों ने वोट करके लौटते समय इस घटना को अंजाम दिया। इस बीच तनाव बढ़ने के चलते दोनों तरफ से तकरीबन 10 मिनट तक पथराव भी हुआ। उधर फायरिंग और पथराव की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस बीच डीसी धीरेंद्र खड़गटा और एसपी विजय प्रताप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से बातचीत शुरू कर दी।
विज्ञापन


एसपी-डीसी को घटना के बारे में बताते हुए एक प्रत्यक्षदर्शी देवेंद्र ने बताया कि चार गाड़ियों में तीन-चार युवक बैठे थे। उन्होंने वाल्मीकि चौक के पास पहुंचते ही गाड़ियों की गति धीमी कर दी और बिना गाड़ी से उतरे शीशा नीचे कर चार बार हवाई फायर किए। उनके पास अल्टो, फार्च्यूनर और दो स्विफ्ट डिजायर गाड़ियां थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok sabha election 2019, Tension between two communities in Fatehabad
लोकसभा चुनाव 2019

देवेंद्र ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनते ही एक बार तो सभी जगह हड़कंप मच गया और इसके बाद लोगों ने एक गाड़ी को पकड़ने का प्रयास किया तो वो बंद पड़ गई और युवक पैदल ही भाग निकले। इसके बाद कुछ लोगों ने ईंटों से गाड़ी को बुरी तरह तोड़ दिया।

महिलाओं ने कहा, बार-बार बनाया जा रहा निशाना
कबीर बस्ती में जैसे ही भारी पुलिस बल पहुंचा तो वहां की महिलाओं ने पुलिस को घेरते हुए कहा कि उन्हें बार-बार निशाना बनाया जा रहा है जबकि उनके बच्चों का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

इस बीच वाल्मीकि चौक के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि कबीर बस्ती में उनके समुदाय के दो परिवार रहते हैं और उनकी जान को खतरा हो सकता है। इसके बाद डीसी खड़गटा और विजय प्रताप सिंह व्यक्ति और उसके बेटे को पैदल ही कबीर बस्ती से लेकर वाल्मीकि चौक पर पर ले गए।

कबीर बस्ती और वाल्मीकि चौक में रहने वाले दो समुदायों के बीच पुरानी रंजिश के चलते तनाव फैला था। इसमें वोटिंग का कोई मसला नहीं था। दोनों पक्षों को कहा गया है कि वह अपनी शिकायत दें। अभी तक किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - विजय प्रताप सिंह, एसपी, फतेहाबाद। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed