{"_id":"5cd174ccbdec22078775ae25","slug":"lok-sabha-election-2019-sukhbir-badal-s-rally-in-adampur-of-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र मोदी दिलेर प्रधानमंत्री, करतारपुर कॉरिडोर उनकी देनः सुखबीर बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र मोदी दिलेर प्रधानमंत्री, करतारपुर कॉरिडोर उनकी देनः सुखबीर बादल
Wed, 08 May 2019 12:23 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आदमपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आदमपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 08 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
सुखबीर बादल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पीएम नरेंद्र मोदी को दिलेर पीएम कहा है। सुखबीर मंगलवार को जालंधर के आदमपुर में अकाली वर्करों की रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन चुनाव में हमें देश के प्रधानमंत्री का चुनाव करना है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिलेर हैं, दुश्मन भी उनसे डरते हैं और वह कड़े फैसले लेते हैं। डेरा बाबा नानक से करतारपुर कॉरिडोर खुलवाने की देन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही है।
विज्ञापन
सुखबीर ने अपने भाषण में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को निकम्मा करार दिया। आम आदमी पार्टी पर तंज कसा कि अब टोपी और झाड़ू वाले नजर नहीं आते।
कांग्रेस पर अकाली दल को तोड़ने की साजिश का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कहीं पंथक अकाली दल बना दिया गया तो कहीं टकसाली अकाली दल लेकिन अकाली दल पंजाब व कौम की पार्टी है जो कभी खत्म नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अकाली दल प्रकाश सिंह बादल या सुखबीर सिंह बादल की जायदाद नहीं है, आज हम हैं कल कोई और पार्टी संभालेगा।
विज्ञापन