फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019 Preparation by Chandigarh Administration

लोकसभा चुनाव 2019: चंडीगढ़ में शुरू हुई तैयारी, पोलिंग बूथों की पड़ताल करेंगे 20 अधिकारी

Fri, 11 Jan 2019 04:14 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 11 Jan 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Preparation by Chandigarh Administration
BJP- Congress
चंडीगढ़ प्रशासन ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले चरण में 597 पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण शुरू कर दिया है। इसके लिए एडिशनल चीफ इलेक्शन ऑफिसर कम डिप्टी कमिश्नर यूटी ने 20 अधिकारियों को लगाया है। सभी बूथ की वास्तविक स्थिति 18 जनवरी को देनी है।
विज्ञापन


इसमें बताना होगा कि किस बूथ पर क्या कमी है। इसी के आधार पर बूथों पर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। बताया जाता है कि 28 फरवरी तक चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसी को देखते हुए प्रशासन ने अधिकारियों की सूची बनाकर उन्हें बूथवार रिपोर्ट बनाकर देने के लिए कहा है। एक अधिकारी को 20 से 35 बूथों के निरीक्षण का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन


कमीशन के आदेश पर शुरू  हुई प्रक्रिया
हाल ही में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के दौरे पर आये चीफ इलेक्शन कमिश्नर की तरफ से प्रशासन को निर्देश जारी किये गये थे कि सभी पोलिंग बूथों पर बुनियादी न्यूनतम सुविधाएं प्रदान की जाएं। इसके लिए अधिकारियों को लिस्ट भी प्रदान की गई है उसके मुताबिक ही उन्हें ये सुविधाएं प्रदान करानी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कामों की होनी है जांच
पोलिंग बूथों पर अधिकारियों द्वारा जो रिपोर्ट तैयार करनी है, उसमें प्रमुख रूप से पोलिंग स्टेशन की बिल्डिंग क्वालिटी, ग्राउंड फ्लोर पर है या नहीं, एंट्री और एग्जिट के लिए अलग से डोर है या नहीं, बिजली और पानी की सुविधा भी चेक की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed