{"_id":"5cd706ddbdec22076f510abd","slug":"lok-sabha-election-2019-prem-singh-chandumajra-sent-defamation-notice-to-manish-tiwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: चंदूमाजरा ने मनीष तिवारी को भेजा 20 करोड़ का मानहानि नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: चंदूमाजरा ने मनीष तिवारी को भेजा 20 करोड़ का मानहानि नोटिस
Sun, 12 May 2019 01:55 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 12 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
मनीष तिवारी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री आनंदपुर साहिब से अकाली प्रत्याशी प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी को 20 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है। चंदूमाजरा के बेटे ने मोरिंडा के पुलिस थाने में इस संबंध में एक शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग भी की है।
विज्ञापन
प्रो. चंदूमाजरा के वकील पुष्पिंदर कौशल ने बताया कि मनीष तिवारी की तरफ से एक अंग्रेजी अखबार में खबर लगवाई गई थी कि चंदूमाजरा ने एनआरआई जसप्रीत सिंह सिद्धू से मानवाधिकार आयोग का सदस्य मनोनीत करने के लिए एक करोड़ रुपये लिए हैं।
विज्ञापन
नौ अप्रैल को गांव कोटला निहंग में भी मनीष तिवारी ने चंदूमाजरा पर यह आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि एनआरआई जसप्रीत सिंह सिद्धू आज तक कभी सामने नहीं आया और न ही उसने कहीं कोई शिकायत दी है।
विज्ञापन