{"_id":"5cd05c6abdec2206fc125abc","slug":"lok-sabha-election-2019-navjot-singh-sidhu-targets-on-punjab-cm-capt-amarinder-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू के निशाने पर आए कैप्टन अमरिंदर सिंह, कहा- कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू के निशाने पर आए कैप्टन अमरिंदर सिंह, कहा- कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए होंगे जिम्मेदार
Tue, 07 May 2019 01:28 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 07 May 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को निशाने पर ले लिया है। सिद्धू को पंजाब में पार्टी प्रचार करने से रोके जाने के अगले ही दिन उन्होंने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अगर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी तो इसकी जिम्मेदारी कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी।
विज्ञापन
एक चैनल को दिए इंटरव्यू में सिद्धू ने कहा कि जब पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप ने तय कर ही लिया है कि उनसे प्रचार नहीं कराया जाएगा तो ठीक है। वे भी रंग में भंग डालने की कोशिश नहीं करेंगे। पार्टी के नेता खुद तय कर लें कि वे सभी 13 सीटें जितवाने के लिए कितनी रैलियां करेंगे।
विज्ञापन
अगर यह सीरीज (मिशन-13) हार गए तो कैप्टन भी जिम्मेदार ठहराए जाएंगे क्योंकि जंग के मैदान में जो सबसे आगे चलता है, उसी को सरदार कहा जाता है। जीत पर सरदार को ही हार पड़ते हैं और हारने पर खामियाजा भी भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर के बीच मतभेद का सिलसिला नया नहीं है। सिद्धू के पाक दौरे के दौरान वहां के सेना प्रमुख से गले मिलने पर कैप्टन ने खुलकर उनकी आलोचना की थी। हालात यहां तक पहुंचे कि कैप्टन और उनकी कैबिनेट के अन्य सदस्य एक तरफ और सिद्धू अलग-थलग पड़ गए थे। कैबिनेट मंत्रियों ने उनसे इस्तीफे की मांग तक कर डाली। आखिर मामला आपसी रजामंदी से सुलझा लिया गया।