{"_id":"5cd87542bdec2207014a0664","slug":"lok-sabha-election-2019-mayawati-s-election-rally-in-nawanshahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवांशहर में मायावती ने की चुनावी जनसभा, कहा-कांग्रेस-भाजपा की छुट्टी करे जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवांशहर में मायावती ने की चुनावी जनसभा, कहा-कांग्रेस-भाजपा की छुट्टी करे जनता
Mon, 13 May 2019 01:18 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवांशहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवांशहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 13 May 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को नवांशहर में रैली के दौरान पीडीए समर्थकों से कांग्रेस और भाजपा की छुट्टी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश-प्रदेश पर राज किया है। बावजूद इसके न देश में रोजगार मिल सका और न महंगाई दूर हुई। कांग्रेस ने गरीबों, पिछड़ों व दलितों को आरक्षण का लाभ भी सही ढंग से नहीं दिया।
विज्ञापन
बाबा साहेब ने पिछड़े समाज को आरक्षण का रास्ता खोलने के लिए ही संविधान में प्रावधान किया था लेकिन कांग्रेस ने उन्हें आरक्षण देने के कभी प्रयास नहीं किए। बसपा के गठन के बाद ही बाबा साहेब को भारत रत्न देने का मुद्दा उठा। वीपी सिंह सरकार से कहकर बसपा ने उन्हें भारत रत्न दिलाया और मंडल कमीशन रिपोर्ट लागू करवाई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा भी पिछड़ों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में ही इस्तेमाल करती रही है। मौके पर सांसद डा. धर्मवीर गांधी, विधायक सुखपाल खैहरा, विधायक सिमरजीत बैंस, बसपा नेता सतीश मिश्रा, रछपाल राजू, डा. नछत्तरपाल उपस्थित थे।
विज्ञापन