फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, LSP-BSP alliance announces six candidates in Haryana

लोकसभा 2019: बसपा-लोसुपा गठबंधन ने छह प्रत्याशियों की घोषणा की, चार पर मंथन जारी

Wed, 03 Apr 2019 12:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, LSP-BSP alliance announces six candidates in Haryana
बसपा-लोसुपा गठबंधन ने छह प्रत्याशी किए घोषित - फोटो : File Photo

बसपा-लोसुपा गठबंधन ने छह लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश सारन अंबाला (सुरक्षित) सीट से चुनाव लड़ेंगे। जबकि हिसार, फरीदाबाद, भिवानी-महेंद्रगढ़, रोहतक व करनाल से नए चेहरों को मैदान में उतारा है। बसपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. मेघराज, प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती व सांसद राजकुमार सैनी ने संयुक्त प्रेसवार्ता में मंगलवार को पुराने बस स्टैंड के नजदीक पुरानी रामलीला ग्राउंड में इसकी घोषणा की। 

विज्ञापन


प्रत्याशियों पर एक नजर : पांच प्रत्याशी कारोबारी, एक वकील एवं कामर्शियल पायलट 
अंबाला (सुरक्षित): बसपा ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश सारन को लोकसभा का टिकट दिया है। वे यमुनानगर जिले के गांव सारन के रहने वाले हैं। साथ ही 30 साल से बसपा से जुड़े हुए हैं। नरेश रादौर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन इनेलो से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार लोकसभा के लिए उन्हें पहली बार टिकट मिला है।  
विज्ञापन


हिसार : बसपा ने हिसार सीट से 2009 के चुनाव में लोकसभा चुनाव प्रभारी रहे सुरेंद्र शर्मा को टिकट दिया है। वे शहीद चंद्रशेखर आजाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके पिता जयगोपाल हांसी ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष रहे हैं। पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद : बसपा ने फरीदाबाद सीट से छात्र नेता रहे मनधीर सिंह मान को मैदान में उतार है। मान ने 1995 में छात्र संगठन का चुनाव लड़ा था। उनका निजी कारोबार है। बीए प्रथम के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 

भिवानी-महेंद्रगढ़ : गठबंधन के अंदर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर सांसद राजकुमार सैनी की लोसुपा चुनाव लड़ रही है। इसके लिए लोसुपा ने महेंद्रगढ़ के रमेश राव पायलट को टिकट दिया है। रमेश राव न केवल वकील हैं, बल्कि कामर्शियल पायलट भी हैं। साथ ही कई सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे हैं। वे पहली बार चुनावी मैदान में अपना भविष्य आजमा रहे हैं। 

रोहतक : प्रदेश की सबसे हॉट सीट रोहतक से बसपा ने उद्योगपति किशनलाल पांचाल को टिकट दिया है। पांचाल झज्जर जिले के गांव रोहद के मूल निवासी हैं। उनका दिल्ली व मुंबई में कारोबार है। दिल्ली में सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे हैं। पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

करनाल : सीएम मनोहर लाल की कर्मभूमि करनाल लोकसभा सीट पर बसपा ने असंध के नजदीक गांव रमाणा गांव निवासी पंकज चौधरी को टिकट दिया है। पंकज के पिता गांव के सरपंच रहे हैं। जबकि भाई कारोबारी हैं। पहली बार पंकज लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 

बची सीटों पर घोषणा तीन दिन में : डॉ. मेघराज
बसपा प्रदेश प्रभारी डाक्टर मेघराज का कहना है कि सबसे पहले बसपा-लोसुपा गठबंधन ने अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। बची चार सीटों सोनीपत, कुरुक्षेत्र, सिरसा व गुड़गांव पर भी तीन दिन में प्रत्याशी तय कर दिए जाएंगे। 

हुड्डा मैदान में आए तो सोनीपत, नहीं तो कुरुक्षेत्र से लड़ूंगा चुनाव : सैनी
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि गठबंधन के अंदर सोनीपत सीट लोसुपा व कुरुक्षेत्र बसपा के खाते में आई है। अगर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा सोनीपत से लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो वे उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। अगर वे चुनाव नहीं लड़ते तो वे फिर कुरुक्षेत्र से मैदान में उतरेंगे। ऐसे में बसपा सोनीपत तो लोसुपा कुरुक्षेत्र सीट से चुनाव लड़ेगी। 
 
गठबंधन के लिए संविधान ही घोषणा पत्र 
मीडिया से बातचीत करते हुए गठबंधन के नेताओं ने कहा कि बसपा के लिए डॉ. आंबेडकर द्वारा लिखित भारतीय संविधान ही घोषणा पत्र है। पार्टी अलग से कोई घोषणा पत्र जारी नहीं करेगी। भाजपा व कांग्रेस घोषणा पत्र के नाम पर लोगों को बरगलाते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed