{"_id":"5ccb0ad1bdec2207140c528b","slug":"lok-sabha-election-2019-haryana-s-minister-anil-vij-targets-on-navjot-sidhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल विज के विवादित बोल, नवजोत सिद्धू को बताया जोकर, कही और कई बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल विज के विवादित बोल, नवजोत सिद्धू को बताया जोकर, कही और कई बातें
Thu, 02 May 2019 08:50 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 02 May 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर से विवादित बयान देते हुए पंजाब के मंत्री नवजोत सिद्धू को कांग्रेस का जोकर और ग्लोबल आतंकी मसूद अजहर को कांग्रेस का रिश्तेदार बताया। सिद्धू को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह सर्कस में जोकर को लोगों का मन बहलाने के लिए उतारा जाता है, उसी तरह से जब कांग्रेस की कोई सुन नहीं रहा होता तो वहां सिद्धू को भेज दिया जाता है, ताकि वह लोगों को मनोरंजन करे।
विज्ञापन
दृष्टिहीनों का मजाक उड़ाने की बात पर विज ने कहा कि जोकर तो जोकर होता है, वह कोई इंसानों वाली हरकत नहीं करता। सिद्धू के मोदी को जोक बताना और भाजपा को खून चूसने वाली सरकार बताने पर जवाब देते हुए विज ने कहा कि सिद्धू उसी मोदी सरकार के गीत गाते थकते नहीं थे और अब यह कांग्रेस की सर्कस में चले गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने का कि जैसे सिद्धू का रिंगमास्टर आदेश देता है, ये वैसे डांस करता है। विज ने कहा कि राहुल गांधी को पप्पू नाम देने वाले भी सिद्धू ही थे। विज ने कहा कि लोगों को सब कुछ याद है, लोग इतनी जल्दी बातों को भूलते नहीं हैं।
विज्ञापन