फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019, Haryana Housing Board Chairman Jawahar Yadav Resigned

हरियाणाः जवाहर यादव को मिली नई जिम्मेदारी, बने भाजपा के प्रदेश प्रचार एवं संपर्क प्रमुख

Thu, 14 Feb 2019 09:14 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 14 Feb 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, Haryana Housing Board Chairman Jawahar Yadav Resigned
जवाहर यादव

हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन व सीएम के पूर्व ओएसडी जवाहर यादव अब भाजपा के प्रचार एवं संपर्क प्रमुख का कार्यभार देखेंगे। हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन पद पर कार्यकाल पूरा होने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने यादव को प्रचार एवं संपर्क प्रमुख नियुक्त किया है। वह सरकार और संगठन के बीच समन्वय का काम भी देखेंगे।

विज्ञापन


 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि जवाहर यादव ने भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए विभिन्न दायित्व निभाए हैं। जवाहर यादव 2008 से 10 तक भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2013 में जवाहर यादव ने प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर जिम्मेदारी निभाई और 2014 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद सरकार में भी मुख्यमंत्री के ओएसडी के रूप में कार्य किया वर्तमान में जवाहर यादव हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन के पद पर कार्यरत थे। 
विज्ञापन


तीन वर्ष के कार्यकाल की समाप्ति के बाद उनको यह जिम्मेदारी दी गई है। जवाहर यादव ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश प्रभारी  अनिल जैन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट का आभार व्यक्त किया और कहा की संगठन ने जो विश्वास उन पर दिखाया है, उस जिम्मेदारी का अपनी पूरी क्षमताओं से निर्वाह करने की कोशिश करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed