{"_id":"5ca9af8ebdec2213f933022e","slug":"lok-sabha-election-2019-gulzar-singh-ranike-will-be-sad-candidate-from-faridkot-lok-sabha-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले कांग्रेस का किया इंतजार फिर फरीदकोट से शिअद ने गुलजार सिंह रणिके को घोषित किया उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले कांग्रेस का किया इंतजार फिर फरीदकोट से शिअद ने गुलजार सिंह रणिके को घोषित किया उम्मीदवार
Sun, 07 Apr 2019 08:21 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 07 Apr 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणिके
- फोटो : File Photo
शिरोमणि अकाली दल ने फरीदकोट लोकसक्षा क्षेत्र से अपने पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणिके को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने रविवार को इसका एलान किया। रणिके पार्टी की एससी विंग के प्रधान भी हैं। उनका नाम फाइनल हो चुका था, बस औपचारिक एलान बाकी था। पार्टी यहां कांग्रेस का उम्मीदवार देखना चाहती थी।
विज्ञापन
जैसे ही कांग्रेस ने शनिवार को मोहम्मद सदीक का एलान किया। सुखबीर ने रणिके की घोषणा कर दी। पार्टी ने सारे जातीय समीकरण देखने के बाद ही रणिके पर दांव खेला है। वह मजहबी सिख बिरादरी से हैं, जिसके यहां सबसे ज्यादा वोट हैं। जातीय आधार पर वह सदीक पर भारी नजर आते हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने मौजूदा सांसद प्रो. साधू सिंह को ही टिकट दिया है। शिअद इससे पहले पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुका है।
विज्ञापन