{"_id":"5cc83402bdec22070a1a8274","slug":"lok-sabha-election-2019-former-union-minister-wrote-letter-to-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी को पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लिखा तीन पन्ने का खत, छलकते दर्द के साथ उठा दिए कई सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी को पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लिखा तीन पन्ने का खत, छलकते दर्द के साथ उठा दिए कई सवाल
Tue, 30 Apr 2019 06:08 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 30 Apr 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष चौधरी ने लगातार दूसरी बार टिकट काटे जाने के बाद अख्तियार किए बगावती सुरों को आखिर तिलांजलि दे दी है। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम लिखे खुले पत्र में संतोष ने अपनी व्यथा बताई, वहीं अपने किए विकास कार्यों का ब्योरा देते हुए टिकट काटे जाने के फैसले को गलत ठहराया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी के नाम लिखे तीन पन्ने के इस खुले पत्र में संतोष ने कहा है कि उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपने वर्करों को मनाया है कि वह आजाद चुनाव लड़वाने का इरादा छोड़ दें और साथ ही राहुल से अपील की है कि भविष्य में ईमानदार और वफादार कार्यकर्ताओं को धन और बल से न तौला जाए। सभी चाहते थे कि वह आजाद चुनाव लड़े लेकिन वह उन्हें समझाने में सफल हो गई हैं कि आजाद चुनाव न लड़ा जाए।
विज्ञापन