{"_id":"5ca620e8bdec2213f52b8750","slug":"lok-sabha-election-2019-former-law-minister-ashwini-kumar-targets-on-pm-narendra-modi-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व कानून मंत्री का पीएम पर निशाना, कहा- मोदी जवाब नहीं दे पाते, राष्ट्रवाद को मुद्दा बनाते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व कानून मंत्री का पीएम पर निशाना, कहा- मोदी जवाब नहीं दे पाते, राष्ट्रवाद को मुद्दा बनाते हैं
Fri, 05 Apr 2019 01:54 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 05 Apr 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
पूर्व कानून मंत्री अश्वनी कुमार
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्वनी कुमार ने कहा कि भारत ने दो बार जंग लड़ी और जीतकर दिखाया। पीएम मोदी देश की जनता को अपने वादों पर कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं तो राष्ट्रवाद का मुद्दा बना रहे हैं। पीएम इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और पूर्व सीएम बेअंत सिंह समेत कई मंत्रियों व नेताओं ने देश के लिए शहादत दी है, क्या वह शहादत देश की सुरक्षा के लिए नहीं थी।
विज्ञापन
अश्वनी कुमार गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जालंधर पहुंचने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री का स्वागत सांसद चौ. संतोख सिंह के अलावा विधायक परगट सिंह, बावा हेनरी, विधायक राजिंदर बेरी व जिला प्रधान बलदेव सिंह देव, विधायक चौधरी सुरिंदर ने किया। अश्वनी कुमार जालंधर में कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र को जारी करने के लिए खास तौर पर आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पांच करोड़ परिवारों को प्रति माह छह हजार रुपये के हिसाब से 72 हजार रुपये प्रति वर्ष देगी। इसके अलावा कांग्रेस किसानों के कर्ज माफी करेगी और किसी किसान पर आपराधिक मामला नहीं चलाया जाएगा। देशद्रोह कानून खत्म करने की बात पर अश्वनी कुमार ने कहा कि इस कानून का दुरुपयोग न हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा और इसके साथ-साथ ही सेना के हाथ भी मजबूत किए जाएंगे।
विज्ञापन