फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Congress candidate Sunil jakhar bowed at mata aashapurni temple

मंदिर में माथा टेक कर सुनील जाखड़ ने शुरू किया चुनाव प्रचार, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

Sun, 07 Apr 2019 08:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 07 Apr 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Congress candidate Sunil jakhar bowed at mata aashapurni temple
कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़

गुरदासपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने रविवार को माता आशापूर्णी मंदिर में माथा टेक चुनाव प्रचार शुरू किया। इस दौरान कांग्रेस महासचिव विकास महाजन बंटी के आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस में 13 सीटों के लिए 185 आवेदन आ गए, हर कोई टिकट मांग रहा है। वहीं भाजपा को दीया लेकर भी प्रत्याशी नहीं मिल रहे। इससे चुनाव रिजल्ट का अंदाजा भी लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


विधायक अमित विज और पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल विज के साथ पहुंचे जाखड़ ने भाजपा के प्रत्याशी घोषित न करने पर चुटकी ली और कहा कि भाजपा के हालात इतने खराब हैं कि मुंबई जाकर उम्मीदवार तलाशे जा रहे हैं। फिरोजपुर, होशियारपुर, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब में कांग्रेसियों की बगावत के सवाल पर जाखड़ ने मोहिंदर सिंह केपी का पक्ष लेते कहा कि उनके परिवार के बलिदान का मोल चुकाया नहीं जा सकता। उनका गुस्सा जायज है। 
विज्ञापन


बाहरी का ठप्पा मिटाया, सैली रोड पर खरीदी कोठी
बाहरी उम्मीदवार का ठप्पा मिटाने के लिए सुनील जाखड़ सैली रोड पर कोठी खरीदी है। सैली रोड पर ही पूर्व सांसद और सिने स्टार दिवंगत विनोद खन्ना गुरदासपुर की राजनीति चलाते थे। गुरदासपुर लोकसभा हलके में पठानकोट ही ऐसा इलाका है जहां से दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट और रेल कनेक्टिविटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील जाखड़ ने कहा कि हम भाजपाई नहीं जो नीरव मोदी, विजय माल्या और अन्य घोटालेबाजों को भागने देंगे। पठानकोट के दि हिंदू को-ऑपरेटिव बैंक को 80 करोड़ एनपीए करवाने के जिम्मेदार लोगों को निचोड़ कर रख दूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और अकालियों द्वारा बीजे गए कांटों को वह निकालेंगे। लोगों का पैसा खाकर किसी को भागने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed