फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, CM Manohar lal's vijay sankalp rally in Bhiwani

भिवानीः विजय संकल्प रैली में बोले सीएम मनोहर लाल- 'जमीन-कोयले तक खा गए कांग्रेसी'

Sat, 30 Mar 2019 05:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 30 Mar 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, CM Manohar lal's vijay sankalp rally in Bhiwani
भिवानी में सीएम मनोहर लाल की संकल्प रैली - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने भिवानी में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा। सीएम मनोहर ने कहा कि पांच साल पहले यहां गुंडागर्दी, लठ का राज और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जमीन व कोयले तक खा गए। जमीन और पाताल तक को भी नहीं छोड़ा। मैंने अपने नेताओं व अधिकारियों को भ्रष्टाचार ना करने की शपथ दिलाई है। केंद्र सरकार गरीबों के जीवन में बदलाव कर रही है। 

विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2004 में हुड्डा की संपत्ति 94 लाख रुपये थी। 2009 में 3.5 व 2014 में 8.5 करोड़ रुपये हो गई। पूर्व की सरकार में लूट मची थी। इस दौरान सीएम ने कहा कि हमने कामों के इस्टीमेट ठीक कर प्रदेश का खजाना बचाया है। 
विज्ञापन


भ्रष्टाचार पूरा खत्म नहीं हुआ, कुछ बचे हैं उन्हें पकड़ने में जनता मदद करे। पूर्व सीएम बंसीलाल ने नहरों का जाल बिछाया लेकिन सालों बाद पानी हमने भेजा। हमारा नारा है कि गुंडे सारे जेल में, पानी सारा टेल में। हर घर में गैस सिलिंडर होगा। ना पहुंचने पर सूचना देने वाले को इनाम मिलेगा। इस दौरान वो विपक्ष पर लगातार हमलावर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok sabha election 2019, CM Manohar lal's vijay sankalp rally in Bhiwani
सीएम मनोहर लाल का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने पहले चाय वाले का मजाक उड़ाया, अब चौकीदार का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने राहुल गांधी पर भी चुटकी ली और कहा कि राहुल गांधी का गणित बिगड़ा हुआ है। वे कभी कुछ बोलते हैं- कभी कुछ। बता दें कि सीएम मनोहर लाल की भिवानी के गाव जुई में विजय संकल्प रैली थी। रैली में सीएम मनोहर लाल ने जनता से 'हम चौकीदार हैं' के नारे भी हाथ उठवाकर लगवाए।

प्रदेश की जनता पिछली कांग्रेस और इनेलो व वर्तमान की बीजेपी सरकार के कार्यों की तुलना करके 12 मई को मतदान करेगी। ये बात सीएम ने अपने संबोधन में कही।उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने सैनिकों के लिए वन रैंक-वन पेंशन, जरूरतमंद परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन व प्रदेश के तीन हजार गांवों को बिजली पहुंचाने का कार्य किया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में बगैर किसी भेदभाव के मैरिट के आधार पर नौकरियां लगी हैं। लोगों को ई-दिशा, सरल केंद्रों के माध्यम से बगैर लाइन में लगे अपने कार्यों को पारदर्शी तरीके से करवाने का मौका मिला है। वहीं बहादुरगढ़ में सीएम मनोहर लाल ने रोड शो भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed