{"_id":"5cd8776abdec22070d459717","slug":"lok-sabha-election-2019-cm-manohar-lal-expressed-gratitude-for-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम मनोहर लाल ने मतदान के लिए जताया आभार, अधिकारी और जवानों को कहा शुक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम मनोहर लाल ने मतदान के लिए जताया आभार, अधिकारी और जवानों को कहा शुक्रिया
Mon, 13 May 2019 01:13 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 13 May 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
मनोहर लाल (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
रविवार को आम चुनाव के छठे चरण में संपन्न हुए हरियाणा की सभी 10 सीटों के मतदान पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के प्रत्येक मतदाता का लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति डालने के लिए आभार जताया है।
विज्ञापन
यही नहीं मतदान प्रक्रिया में ड्यूटी देने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई दी। देर शाम मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश को प्रगति पथ पर अग्रसर करने तथा सशक्त बनाने में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनाव की अहम भूमिका होती है।
विज्ञापन
इस कड़ी में रविवार को प्रत्येक नागरिक द्वारा मतदान प्रक्रिया में तेज धूप, लंबी लाइन के बावजूद दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ मतदान करने पर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जन, महिला वर्ग, बुजुर्गों के साथ-साथ प्रथम बार मतदान करने युवक-युवतियों के जोश और उत्साह लोकतंत्र की खूबसूरती को दर्शाता है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने वाले अधिकारी, कर्मचारी, मतदान केंद्र स्तर तक पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारी, जवानों को भी शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन