{"_id":"5c346b8bbdec22048c5511aa","slug":"lok-sabha-election-2019-chief-election-commissioner-claims-nobody-can-hack-evm","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: मुख्य चुनाव आयुक्त का दावा- ईवीएम को कोई नहीं हैक कर सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: मुख्य चुनाव आयुक्त का दावा- ईवीएम को कोई नहीं हैक कर सकता
Tue, 08 Jan 2019 02:51 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 08 Jan 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
EVM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से कोई छेड़छाड़ या फिर इसे हैक नहीं किया सकता है। ईवीएम के काम पर विशेषज्ञों की एक टीम लगातार नजर रख रही है। यह बात मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने कही। मुख्य चुनाव आयुक्त सेक्टर-17 के एक होटल में लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी को लेकर आयोजित पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि ईवीएम की कार्यशैली पर संदेह करना गलत है। ईवीएम की पूरी प्रक्रिया पर अति कुशल तकनीकी समिति नजर रख रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त का बयान ऐसे समय में आया है, जब कई राजनीतिक दलों ने हाल ही में ईवीएम से छेड़छाड़ होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तकनीकी समिति के सदस्य ऐसे हैं, जिनसे कभी संपर्क नहीं किया जा सकता है। इन पर दबाव भी नहीं बनाया जा सकता है।
देश के हर नागरिक को यह जानना चाहिए कि यह कोई ऐसी आम मशीन नहीं है, जिससे छेड़छाड़ की जा सके। उन्होंने कहा कि हाल में ईवीएम के बारे में काफी चर्चा होती रही है। इसके लिए उन्हें सामने आकर बयान भी देना पड़ा था। अरोड़ा ने कहा कि हाल ही में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के चुनाव परिणाम सभी के सामने हैं।
विज्ञापन
भारतीय चुनाव आयोग कोई व्यक्ति नहीं है, बल्कि यह संविधान निर्माताओं की ओर से सृजित एक संस्था है। भरोसा है कि हम एक विश्वसनीय, निष्पक्ष, तटस्थ और नैतिक चुनाव करवाने में सफल होंगे।